Earthquake in Seoni : अलसुबह तेज आवाज और भूकंप के झटके से सहमे सिवनी के लोग

Follow on Google News
Earthquake in Seoni : अलसुबह तेज आवाज और भूकंप के झटके से सहमे सिवनी के लोग

जबलपुर से 150 किमी दूर सिवनी जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलसुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर भूंकप आया। सुबह जल्दी उठने वाले लोग काफी घबरा गए क्योंकि भूकंप के साथ जोरदार आवाज भी सुनी गई।

धमाके जैसी आवाज आई और मकान हिल गया

सिवनी के विभन्न क्षेत्रों के रहवासियों ने पीपुल्स अपडेट को बताया कि सुबह-सुबह किसी धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और घर हिल गए, लोग बिना देर किए घरों से बाहर निकल गए। कई क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। तीव्रता के आधिकारिक आंकड़े आना बाकी हैं।

सिवनी में आते रहते हैं भूकंप

सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के निचले हिस्से में चूना पत्थर की चट्टाने हैं। ऐसे में बारिश की वजह से यहां जमीन के नीचे रिएक्शन होने लगते हैं। इससे कई चट्टाने अपना आकार बदलती हैं और कई जगहों पर जमीन धंस जाती है। ये काफी बड़े स्तर पर होता है, जिसकी वजह से भूकंप आता है।

2 हफ्ते में आए थे तीन भूकंप

सिवनी में सितंबर 2021 में 14 दिन में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता हर बार बढ़ती रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2020 में भी भूकंप के तेज झटके से लोग घबरा गए थे।

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है

• 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी हल्का होता है। सिस्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है। • 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप हल्का कंपन करता है। • 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो। • 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर कमजोर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं। • 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है। दीवारों में दरार आ सकती है • 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव टूट सकती है, घर गिर सकते हैं। • 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और सड़कों पर बड़ी दरारें बन जाती हैं। • 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। • 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर सबकुछ तबाह हो जाता है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है। ये भी पढ़ें - पाकिस्तान में भूकंप… राजस्थान के बीकानेर तक हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 थी तीव्रता जबलपुर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts