Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'धीरे चलाओ...' अंग्रेजी में बोली महिला, गुस्से में कन्नड़ बोलते रेपिडो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL

Follow on Google News
'धीरे चलाओ...' अंग्रेजी में बोली महिला, गुस्से में कन्नड़ बोलते रेपिडो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL
बेंगलुरु के जयनगर इलाके में एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर और महिला यात्री के बीच विवाद का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब महिला ने ड्राइवर से उसकी लापरवाही भरी ड्राइविंग को लेकर सवाल किया। पहले बहस हुई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक जा पहुंची।

महिला ने पहले नहीं करना चाहा केस, बाद में दर्ज हुई NCR

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला शुरुआत में मामला दर्ज कराने में हिचकिचा रही थी। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद आखिरकार एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (NCR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अंग्रेजी में बात कर रही है, जबकि रैपिडो राइडर कन्नड़ भाषा में जवाब दे रहा है। भाषा की यह असहमति बहस को और बढ़ा रही थी। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस कर रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे एफआईआर दर्ज करने पर विचार किया जाएगा। यह मामला जयनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है और फिलहाल जांच जारी है।

सितंबर 2024 में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

गौरतलब है कि सितंबर 2024 में भी बेंगलुरु में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब एक ओला ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ मारपीट की थी। उस मामले में महिला ने ऐप पर बुकिंग रद्द की थी, जिससे नाराज ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मार दिया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts