Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:पेयजल संकट से निपटने के लिए सूखा राहत नियंत्रण सेल, 1 अप्रैल से शुरू होगा कंट्रोल रूम

गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने सूखा राहत नियंत्रण सेल का गठन किया है।
पेयजल संकट से निपटने के लिए सूखा राहत नियंत्रण सेल, 1 अप्रैल से शुरू होगा कंट्रोल रूम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) ने सूखा राहत नियंत्रण सेल का गठन किया है। यह नियंत्रण कक्ष 1 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

    दो पालियों में काम करेगा नियंत्रण कक्ष

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन दो पालियों में काम करेगा, ताकि पेयजल से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान किया जा सके। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक संचालित रहेगी।

    फोन पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत

    पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0755-2924467 पर दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत मिलते ही उसे संबंधित उपखंड के सहायक यंत्री, उपयंत्री और प्रकोष्ठ उपखंड प्रभारी को भेजा जाएगा, ताकि समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

    रोजाना अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

    नियंत्रण सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निराकरण की जानकारी प्रतिदिन नियंत्रण सेल प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही यह नियंत्रण कक्ष शासकीय अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से संचालित रहेगा।

    ये भी पढ़ें: भोपाल: नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच

    नागरिकों से सहयोग की अपील

    जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं पेयजल की समस्या आती है तो तुरंत नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts