BCCI नमन अवॉर्ड 2026: द्रविड़ और रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, मिताली राज भी होंगी सम्मानित

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन अवॉर्ड 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ कई खिलाड़ियों और टीमों को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलेगा।
Follow on Google News
द्रविड़ और रोजर बिन्नी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, मिताली राज भी होंगी सम्मानित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘नमन अवॉर्ड 2026’ में भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का जश्न मनाएगा। इस समारोह में  इंटरनेशनल, घरेलू और आयु वर्ग के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

    द्रविड़ और रोजर बिन्नी को सर्वोच्च सम्मान

    इस साल के समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जो बीसीसीआई का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
    बता दें कि रोजर बिन्नी 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। अपने खेल करियर के बाद उन्होंने कोच, सेलेक्टर्स  के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी। 2022 से 2025 तक उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ राहुल द्रविड़ को दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24 हजार से अधिक रन बनाए और कई बार भारत को यादगार जीत दिलाई।

    ये भी पढ़ें: मुरैना में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे 25 किमी तक घिसटता रहा चरवाहा, मौके पर मौत

    महिला क्रिकेट में योगदान के लिए मिताली राज सम्मानित

    महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन से सम्मानित किया जाएगा। दो दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई। बता दें कि मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में 7 हजार से ज्यादा रन बनाकर दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम दो बार विश्व कप फाइनल तक पहुंची और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत टीम के रूप में उभरी।

    खिलाड़ियों और टीमों को भी मिलेगा सम्मान

    नमन अवॉर्ड 2026 में 2024-25 सेशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिलेगा, जबकि स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इरा जाधव, शेफाली वर्मा, आयुष म्हात्रे और हर्ष दुबे को भी कई पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी के साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू टूर्नामेंटों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts