Happy New Year :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए, शिवराज पहुंचे साईं बाबा के दर

नए वर्ष के पहले दिन देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग पहले दिन अपने इष्ट का दर्शन करने पहुंचे हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में खंडवा में मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहन शिरडी पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन किए, शिवराज पहुंचे साईं बाबा के दर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। साल के पहले दिन मध्य प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रदेश के रहवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव साल के पहले दिन गुरुवार को खंडवा में थे। उन्होंने यहां नर्मदा नदी के तट पर मोरटक्का स्थित श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सपरिवार दर्शन कर जगत के मंगल एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।

    Twitter Post

    शिशु आरोग्य केंद्र में बच्चों को दुलारा

    Uploaded media

    डॉ. यादव ने खंडवा में राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा कुपोषण मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण आहार सामग्री वितरित कर उनसे संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

    शिरडी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

    Uploaded media

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हर साल की तरह इस बार भी वर्ष के पहले दिन शिरडी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि- 'आज शिरडी धाम पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए और सभी देशवासियों, किसान भाई-बहनों और भांजे-भांजियों के सुखमय जीवन हेतु प्रार्थना की। मैं हर बार शिरडी से सेवा का नया संकल्प और नई ऊर्जा लेकर निकलता हूं। साईं बाबा की कृपा से हमारे किसान भाई-बहनों के जीवन में समृद्धि आए, हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता रहे; यही मंगलकामना है।'

    Twitter Post

    डिप्टी सीएम शुक्ल ने की गोसेवा

    Uploaded media

    मप्र के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने साल के पहले दिन गोशाल पहुंचकर गोसवा की। उन्होंने जानकादी देते हुए बताया कि- 'नव वर्ष के अवसर पर बसामन मामा गोवंश वन्य विहार में गो सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर गो माताओं को गुड़ एवं गौ ग्रास खिलाया तथा भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पीपल का पौधा रोपित किया। इसके पश्चात गोवंश वन्य विहार में संचालित प्राकृतिक खेती एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।' 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts