People's Update
Thursday, April 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, April 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लोकसभा: ‘लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी अहम’, महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी
    सेंसेक्स 122 अंक गिरकर 77,988 पर, निफ्टी 34 अंक टूटकर 24,196 पर बंद हुआ
    ‘महिलाएं निर्णय से ज्यादा हमारी नीयत देखेंगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी
    लोकसभा: ‘नारी शक्ति ने देश का गौरव बढ़ाया’, महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी
    गाजियाबाद: इंदिरापुरम में झोपड़ियों में लगी भीषण आग
    लोकसभा: परिसीमन बिल संविधान, जाति जनगणना और संघीय ढांचे के खिलाफ- गौरव गोगोई
    ‘सभी राज्यों को बराबरी का हक मिला’, परिसीमन बिल पर बोले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या
    TMC ने बंगाल को आतंक, माफिया राज, और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया- CM योगी
    लोकसभा: परिसीमन बिल पर दक्षिण भारत के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा- तेजस्वी सूर्या
    परिसीमन बिल पर अमित शाह बोले- हम चर्चा एक साथ करेंगे, किसी नियम का उल्लंघन नहीं
    परिमीसमन-महिला आरक्षण समेत 3 बिलों को पेश किए जाने को लेकर वोटिंग, पक्ष में 207 वोट
    लोकसभा: धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी भी तरह का आरक्षण गैर संवैधानिक- अमित शाह
    आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी
    लोकसभा: परिसीमन बिल पर कांग्रेस बोली- सरकार लोकतंत्र को हाईजैक करना चाह रही
    अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में परिसीमन बिल पेश किया, सदन में जोरदार बहस
    तमिलनाडु: चुनाव मैदान में उतरे पलानीस्वामी, एडप्पादी में की जनसभा
    संसद: बिल से पहले स्पीकर संग अमित शाह की बड़ी बैठक
    IRCTC घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 6 मई को आएगा फैसला
    परिसीमन को लेकर दक्षिण भारत में भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही: मंत्री किरण रिजिजू
    लखनऊ: दो बच्चों की जलकर मौत, देर रात 50 से ज्यादा झुग्गियों में लगी थी आग
    DMK सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया
    नेपाल में डीजल के दाम 30 रुपये बढ़े, अब 234 प्रति लीटर पर पहुंचा
    तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की पार्टी TVK आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी
    अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे, ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज
    आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और लॉरी की टक्कर में 8 तीर्थयात्रियों की मौत
    हाथरस भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई
    संसद का विशेष सत्र आज, सुबह 10 बजे खड़गे के रूम में विपक्षी दलों की मीटिंग
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की पुतिन को सख्त चेतावनी : अलास्का में रूसी राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात से पहले ‘गंभीर नतीजों’ की दी धमकी

    Publish Date: 14 Aug 2025, 9:55 AM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:28 PM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि, अगर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली मुलाकात के बाद भी युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो रूस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बैठक तीन साल छह महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के अंत की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

      अलास्का में होगी पहली ऐतिहासिक मुलाकात

      ट्रंप और पुतिन पहली बार अमेरिकी जमीन पर मिलेंगे। रूस ने पहले बैठक के लिए यूएई का सुझाव दिया था, लेकिन ट्रंप ने अलास्का को चुना। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य युद्धविराम पर सहमति बनाना और स्थायी शांति स्थापित करना है। ट्रंप का कहना है कि अगर पहली बैठक सफल रहती है तो जल्द ही दूसरी बैठक आयोजित होगी, जिसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल होंगे।

      ट्रंप की चेतावनी- गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

      अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर पुतिन युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। मुझे प्रकार बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन ये नतीजे बेहद कड़े होंगे।”

      ट्रंप ने यह भी कहा कि वे इस युद्ध को खत्म करने पर गर्व महसूस करेंगे, जैसे उन्होंने पिछले छह महीनों में पांच युद्ध खत्म करवाए। साथ ही उन्होंने इस संघर्ष को ‘बाइडेन का युद्ध’ बताते हुए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया।

      जेलेंस्की का साफ संदेश- एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे

      वर्चुअल मीटिंग में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा कि यूक्रेन की कोई भी जमीन रूस को नहीं सौंपी जाएगी। “हमारा संविधान और जनता की इच्छा के बिना कोई फैसला नहीं हो सकता। पहले युद्धविराम होना चाहिए, फिर सुरक्षा की गारंटी।”

      जेलेंस्की ने पुतिन पर भरोसा न करने की बात भी कही, यह आरोप लगाते हुए कि रूस पश्चिमी प्रतिबंधों को नकारकर धोखा दे रहा है।

      यूरोपीय देशों का समर्थन

      • अलास्का बैठक से पहले जर्मनी द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में फ्रांस, ब्रिटेन, पोलैंड, फिनलैंड, इटली, यूरोपीय यूनियन और नाटो प्रमुख शामिल हुए।
      • फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बिना कीव की सहमति के यूक्रेनी जमीन रूस को नहीं दी जाएगी।
      • ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सीमाओं में ताकत के दम पर बदलाव को खारिज किया।
      • जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने चेताया कि अगर रूस सहयोग नहीं करता तो दबाव और बढ़ेगा।

      जंग का वर्तमान हाल

      • रूस ने अब तक यूक्रेन के करीब 1,14,500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा किया है, जो देश का लगभग 19% हिस्सा है।
      • इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क और लुहांस्क जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
      • पश्चिमी देशों को डर है कि अगर रूस को यह कब्जा बनाए रखने दिया गया, तो यह पड़ोसी देशों के लिए भी खतरा होगा।

      भारत की नजर

      भारत भी इस वार्ता पर करीबी नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा कर शांति प्रयास कर चुके हैं। भारत के दोनों देशों से मजबूत संबंध हैं और वह इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थक है।

      नतीजों पर टिकी दुनिया की नजर

      15 अगस्त की अलास्का बैठक न सिर्फ अमेरिका और रूस के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अहम है। इस बैठक के नतीजे तय कर सकते हैं कि क्या तीन साल से अधिक समय से जारी यह युद्ध रुक पाएगा या हालात और बिगड़ेंगे। दुनिया की नज़र अब पुतिन के जवाब और ट्रंप की अगली चाल पर है।

      ये भी पढ़ें: अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को मिलेंगे दोनों नेता, एजेंडा लेकिन तय नहीं

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US Russia relations

      Trump Putin meeting

      Alaska summit

      Trump Russia warning

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अधिकारियों के तबादले की याचिका, BJP का आरोप- ममता जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही

      West Bengal :सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अधिकारियों के तबादले की याचिका, BJP का आरोप- ममता जानबूझकर अरबी संस्कृति को बढ़ावा दे रही

      मंगेतर का एक फोन आया, लंबी बातचीत के बाद होने वाले दूल्हे ने कर लिया सुसाइड

      चल रही थी शादी की तैयारियां...मंगेतर का एक फोन आया, लंबी बातचीत के बाद होने वाले दूल्हे ने कर लिया सुसाइड

      अब बिजनेस चैट होंगे ऑटोमैटिक अलग, यूजर्स को मिलेगी राहत

      WhatsApp का नया फीचर:अब बिजनेस चैट होंगे ऑटोमैटिक अलग, यूजर्स को मिलेगी राहत

       सीमांकन के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते सैलाना के पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

       सीमांकन के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते सैलाना के पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा

      महिला आरक्षण बिल पर संसद में घमासान, मोदी बोले- इतिहास रचेंगे, विपक्ष के तीखे सवाल, कल वोटिंग

      Loksabha :महिला आरक्षण बिल पर संसद में घमासान, मोदी बोले- इतिहास रचेंगे, विपक्ष के तीखे सवाल, कल वोटिंग

      जानें वोटिंग अनिवार्य करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का जवाब

      क्या वोट न देने पर होगी कार्रवाई?जानें वोटिंग अनिवार्य करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का जवाब

      कहा-बातचीत ही स्थायी शांति का रास्ता खोल सकती है

      PM Modi आस्ट्रिया के चांसलर से मिले, कहा-बातचीत ही स्थायी शांति का रास्ता खोल सकती है

      छिंदवाड़ा में रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, जांच जारी

      MP News:छिंदवाड़ा में रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, जांच जारी

      रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं

      सायरन, आग और मौत..!रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं

      बिछौली में ईदगाह और इमामबाड़ा ध्वस्त, देखते ही देखते ढहे ढांचे

      UP के संभल में बुलडोजर कार्रवाई :बिछौली में ईदगाह और इमामबाड़ा ध्वस्त, देखते ही देखते ढहे ढांचे

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....