Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनाव के बीच टारगेट पर ट्रम्प : फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में जानलेवा हमले की कोशिश, FBI ने माना हत्या का प्रयास

Follow on Google News
चुनाव के बीच टारगेट पर ट्रम्प : फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में जानलेवा हमले की कोशिश,  FBI ने माना हत्या का प्रयास
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर एक बार फिर हमला हुआ है। फ्लोरिडा वेस्ट पाम बीच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इंटरनेशनल गोल्फ क्लब के पास गोलीबारी हुई। उस समय ट्रम्प क्लब के अंदर ही थे और गोल्फ खेल रहे थे। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, ट्रम्प सुरक्षित हैं। वहीं घटना की जांच की जिम्मेदारी FBI को दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

300 मीटर की दूरी पर था हमलावर

जानकारी के मुताबिक, घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार रात 11:30 बजे की है, उस वक्त अमेरिका में दोपहर के 2 बज रहे थे। घटना के समय ट्रम्प 5वें होल के पास गोल्फ खेल रहे थे। तभी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को झाड़ियों में एक राइफल की नली दिखाई दी, इसके बाद एजेंट ने उस पर गोली चलाई। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को तुरंत क्लब के होल्डिंग रूम में ले गए। FBI के मुताबिक, हमलावर ट्रम्प से 300 से 500 मीटर की दूरी पर था। ट्रम्प पर गोली चलने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरीफ के ऑफिस के प्रवक्ता के मुताबिक, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

एके-47 राइफल छोड़ SUV से भागा आरोपी

पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के पास एके-47 राइफल थी। इसके साथ ही उसके पास गोप्रो भी था। एजेंट्स के फायरिंग के बाद संदिग्ध झाड़ियों से निकला और अपनी काली रंग की SUV कार से भाग गया। हमलावर अपनी राइफल, दो बैकपैक और अन्य सामान मौके पर ही छोड़कर भाग गया। तभी एक चश्मदीद ने नंबर प्लेट के साथ गाड़ी की तस्वीर खींच ली। जिससे पुलिस ने कार को क्लब के उत्तरी हिस्से मार्टिन काउंटी में घेरकर रोक लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रम्प वेस्ट कोस्ट का दौरा करने के बाद इस वीकेंड फ्लोरिडा वापस आए थे। यहां पाम बीच पर उनका घर मार-ए-लागो है। इसे पाम बीच रिजॉर्ट भी कहा जाता है। ट्रम्प का गोल्फ खेलना पहले से तय नहीं था। आखिरी वक्त में इसकी टाइमिंग जोड़ी गई। [caption id="attachment_133778" align="aligncenter" width="600"] आरोपी का नाम रयान वेस्ले रॉथ है।[/caption]

कौन है ट्रम्प पर हमला करने वाला आरोपी

लॉ एनफोर्समेंट के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान हवाई के रयान वेस्ले रॉथ (58 साल) के रूप में हुई है। उसने नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की हैं। साल की शुरुआत में रिपबल्किन पार्टी में प्राइमरी चुनाव के समय उसने ट्रम्प के खिलाफ लड़ रहे उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली का समर्थन किया था। उसने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के खिलाफ कई पोस्ट किए थे। उसे पकड़ने के बाद उसका फेसबुक और एक्स एकाउंट बंद कर दिया गया है। रॉथ यूक्रेन के लिए फंड जुटाने वाले कार्यक्रम में शामिल था और पिछले साल यूक्रेन भी गया था। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इससे जुड़ी चीजें भी शेयर की थीं।

दो महीने में दूसरा जानलेवा हमला

एफबीआई के मुताबिक, ट्रम्प पर दो महीने में यह दूसरा हमला है। इससे पहले 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली को संबोधित करते वक्त ट्रम्प पर हमला हुआ था। इस हमले में वह जख्मी हो गए और उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से पर चोट आई। गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई थी। हमलावर की पहचान 20 साल के युवक थॉमस क्रूक्स के रूप में हुई थी। उसने AR-15 राइफल से 8 गोलियां चलाई थीं। सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया था। ये भी पढ़ें- ट्रम्प पर फिर हमले की साजिश? कन्वेंशन सेंटर के बाहर चाकू लहरा रहे शख्स को पुलिस ने किया ढेर, AK-47 के साथ एक अन्य गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts