PlayBreaking News

होटल-रेस्टोरेंट में उपयोग हो रहे घरेलू गैस सिलेंडर :प्रशासन ने 3 सिलेंडर किए जब्त, खाद्य जिला प्रशासन ने नीलबड़ में की कार्रवाई

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सख्त निर्देश हैं कि अवकाश के दिनों भी एजेंसियां खुली रहें, लेकिन कई एजेंसी संचालक अवकाश के दिन एजेंसियों को बंद कर देते हैं, जिससे लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। शनिवार को भी ईद का अवकाश था।
Follow on Google News
प्रशासन ने 3 सिलेंडर किए जब्त, खाद्य जिला प्रशासन ने नीलबड़ में की कार्रवाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता,भोपाल।  शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत से राहत मिल गई, लेकिन अभी व्यवसायिक सिलेंडरों की किल्लत जारी है। अब तक कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की ओर से होटल व रेस्टोरेंट में व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक अभी नहीं हटी है। शहर के 2 हजार होटल व रेस्टोरेंट पर सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट संचालक व जगह-जगह लगे खाद्य पदार्थों के ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग बढ़ता जा रहा है।

    अधिकारियों की टीम ने जब्त किए कई सिलेंडर

    जिला खाद्य प्रशासन की टीम सहित कलेक्टर की ओर से गठित 23 अधिकारियों की टीमें सिलेंडरों की जब्ती की कार्रवाई कर रही हैं। शनिवार को नीलबड़ से चाउमीन के ठेलों से 3 सिलेंडर जब्त किए गए। जिला खाद्य अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सूचना मिली थी कि नीलबड़ में चाउमीन संचालक रसोई गैस सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में तत्काल कार्रवाई कर सिलेंडरों को जब्त किया गया।

    यह भी पढ़ें: कटनी-शहडोल रेत खदान मामला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार के निर्णय को मिली मंजूरी

    हर दिन 13 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति

    बता दें कि ईरान-इजराइल युद्ध के चलते गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है। कई गैस एजेंसियों की ओर से सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कलेक्टर ने सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था पहले की तरह करने के लिए पूरे प्रशासन के अधिकारी झोंक दिए हैं। अब शहर में हर दिन 13 हजार तक सिलेंडरों की आपूर्ति होने लगी है। पहले 15 हजार रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी।

    एजेंसी संचालक नहीं कर रहे कलेक्टर के निर्देशों का पालन

    कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सख्त निर्देश हैं कि अवकाश के दिनों भी एजेंसियां खुली रहें, लेकिन कई एजेंसी संचालक अवकाश के दिन एजेंसियों को बंद कर देते हैं, जिससे लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। शनिवार को भी ईद का अवकाश था। सभी 38 एजेंसियां खोली जानी थी, लेकिन टीटी नगर, बैरागढ़, भेल सहित अन्य क्षेत्रों की एजेंसियां बंद रहीं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts