डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट : कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, 10 लोगों की हुई थी मौत

Follow on Google News
डोंबिवली केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट : कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, 10 लोगों की हुई थी मौत
महाराष्ट्र के डोंबिवली में पिछले हफ्ते कैमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने कंपनी के एक और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ब्लास्ट से 10 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 60 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक मलय मेहता को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आग लगने के कारण शव बुरी तरह जल गए थे, जिसके कारण उनकी पहचान हो पाना मुश्किल हो गया था। यह फैक्ट्री महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम यानी MIDC फेज -2 के कैंपस में स्थित है। वहीं, फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। वहीं, घायलों के इलाज की जिम्मेदारी ली।

हादसे के समय बंद थी फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक, ठाणे के डोंबिवली में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स फैक्ट्री में गुरुवार (23 मई) दोपहर को एक बॉयलर फट गया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसका असर आसपास की कई फैक्ट्रियों पर पड़ा। इस घटना में स्थानीय लोग भी घायल हुए। मामले में फैक्ट्री मालिकों मालती प्रदीप मेहता और मलय प्रदीप मेहता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। राज्य के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर उदय सामंत के मुताबिक, यह फैक्ट्री बंद थी। मरने वालों में ज्यादातर लोग पास की फैक्ट्री के हैं। हादसे के वक्त वे उसमें काम कर रहे थे। राज्य उद्योग और श्रम विभाग के मुताबिक, कारखाने में बॉयलर इंडियन बॉयलर एक्ट 1950 के तहत रजिस्टर्ड नहीं था।

आसपास के कई घर हुए क्षतिग्रस्त

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1793614587428020524

काफी दूर से धुएं के गुबार देखे गए

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ठाणे के स्थानीय निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि विस्फोट दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर हुआ। विस्फोट से लगी आग आसपास के तीन कारखानों में फैल गई और काफी दूर से ही धुएं के गुबार और आग की लपटें देखी गईं। ये भी पढ़ें- Indore News : 17 साल पुराने केस में अक्षय कांति बम को हाई कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मिली
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts