People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    यूजर्स को हुई परेशानी
    खेल
    अन्य

    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास : दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर फेंका भाला, PM मोदी ने दी बधाई; बोले- भारत को गर्व है...

    Publish Date: 17 May 2025, 9:32 AM (IST)Updated On: 17 May 2025, 9:36 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम ऊंचा कर दिया है। दोहा डायमंड लीग 2025 में उन्होंने 90.23 मीटर का भाला फेंक कर न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि 90 मीटर क्लब में शामिल होकर इतिहास भी रच दिया। हालांकि वे प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन यह प्रदर्शन भारत के लिए गर्व का पल बन गया।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीरज के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “वाह! नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया। दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर नीरज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। ये उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। पूरा देश जश्न मना रहा है, भारत को अपने सपूत पर गर्व है।”

    तीसरे प्रयास में बनाया नया रिकॉर्ड

    नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे अटेम्प्ट में 90.23 मीटर का थ्रो किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 की स्टॉकहोम डायमंड लीग में हासिल किया था। इस थ्रो के साथ ही नीरज 90 मीटर पार करने वाले एशिया के तीसरे और दुनिया के 25वें एथलीट बन गए हैं।

    वेबर ने आखिरी थ्रो में छीनी जीत

    जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी अटेम्प्ट में 91.06 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। यह उनका भी पहला 90+ मीटर थ्रो था, और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 26वें खिलाड़ी बन गए। वहीं, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    नीरज के थ्रो का आंकड़ा

    प्रयास थ्रो दूरी
    पहला 88.44 मीटर
    दूसरा फाउल
    तीसरा 90.23 मीटर
    चौथा 80.56 मीटर
    पांचवां फाउल
    छठा 88.20 मीटर

    90 मीटर पार करने वाले टॉप-5 थ्रो

    • 90.23 मीटर – डायमंड लीग 2025
    • 89.94 मीटर – स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
    • 89.30 मीटर – पावो नूरमी गेम्स 2022
    • 89.08 मीटर – डायमंड लीग 2022
    • 88.88 मीटर – एशियन गेम्स 2023

    90+ मीटर थ्रो करने वाले तीसरे एशियाई बने नीरज

    नीरज चोपड़ा से पहले केवल दो एशियाई खिलाड़ी 90 मीटर से ज्यादा थ्रो कर पाए थे—पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर, पेरिस ओलंपिक 2024) और ताइवान के चाओ-त्सुन चेंग (91.36 मीटर, एशियन चैंपियनशिप 2017)। नीरज अब इस खास क्लब का हिस्सा बन चुके हैं।

    नीरज बोले- ये तो बस शुरुआत है...

    नीरज चोपड़ा ने मैच के बाद कहा, "मैं खुश हूं कि मैंने 90 मीटर पार कर लिया, लेकिन मेरा लक्ष्य इससे भी ज्यादा है। यह तो बस शुरुआत है। मैं पूरी तरह फिट हूं और अगली प्रतियोगिताओं में और बेहतर करने के लिए तैयार हूं।"

    कोच जान जेलेजनी के साथ कर रहे हैं मेहनत

    नीरज फरवरी से अपने नए कोच और दिग्गज जैवेलिन थ्रोअर जान जेलेजनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कड़ी मेहनत की गई और तकनीकी पहलुओं पर लगातार काम हो रहा है। कोच ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि नीरज आज 90 मीटर से ज्यादा फेंक सकते हैं। नीरज ने कहा कि उन्होंने जूलियन वेबर से पहले ही कहा था कि हम दोनों आज 90 मीटर पार कर सकते हैं। दोनों ने साथ में मेहनत की है और अब एक-दूसरे को प्रेरित कर आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर टिकी नजरें

    नीरज अब सितंबर में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगे। यह टूर्नामेंट 13 से 21 सितंबर 2025 तक टोक्यो में होगा, जहां नीरज का लक्ष्य न सिर्फ गोल्ड मेडल है, बल्कि 90+ मीटर के और थ्रो करना भी है।

    डायमंड लीग क्या है?

    डायमंड लीग एथलेटिक्स का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें हर साल मई से सितंबर तक दुनिया भर के शहरों में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं होती हैं। इसमें 16 इवेंट्स होते हैं और प्रत्येक में टॉप 8 एथलीट्स को अंक मिलते हैं। अंत में टॉप 10 एथलीट्स फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं, जहां विजेता को ट्रॉफी और कैश प्राइज दिया जाता है। ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 17 May 2025 : शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    यूजर्स को हुई परेशानी

    दुनियाभर में ठप पड़ा X ट्विटर:यूजर्स को हुई परेशानी

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल संकट:रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    The Great Grand Superhero :‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    ट्रक ड्राइवरी का ऐसा शौक...ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    अपने कार्यकाल समापन पर बोले दिग्विजय सिंह- न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड हूं

    Rajya Sabha :अपने कार्यकाल समापन पर बोले दिग्विजय सिंह- न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड हूं

    धूल भरी आंधी के साथ बारिश, गरज-चमक की चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम :धूल भरी आंधी के साथ बारिश, गरज-चमक की चेतावनी

    भारत में कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट टला, अब 23 मई को होगा मेगा शो

    Kanye West :भारत में कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट टला, अब 23 मई को होगा मेगा शो

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....