Aaj ka Rashifal 17 May 2025 : शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल

Follow on Google News
Aaj ka Rashifal 17 May 2025 : शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है… पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal। आज 17 मई 2025 को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार है। पंचमी तिथि पूर्ण रात्रि तक रहेगी। इस दौरान पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 05:44 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। शनिवार को शनि देव को समर्पित किया जाता है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है। आइए जानते हैं, दैनिक राशिफल में मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का आज का दिन क्या कुछ खास लेकर आया है, किन बातों का विशेषकर ध्यान रखना होगा।

मेष राशि ♈(Aries)

शुभ रंग – हरा और फिरोज़ी लकी नंबर – 7 नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलिएगा। सहकर्मचारीयों का सहकार आपको मिलेगा। संतानों के विषय में द्विधा में रहेंगे।

वृषभ राशि ♉(Taurus)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 4 दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखिएगा, नहीं तो विवाद होगा। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिक विषयों में गहन रस पड़ेगा।

मिथुन राशि ♊(Gemini)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 9 आज का आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि ♋(Cancer)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 3 प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि ♌(Leo)

शुभ रंग – केसरिया और पीला लकी नंबर – 1 आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिकरुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। ऐसे समय में संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन-कीर्ति की हानि होगी। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं। धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि ♍(Virgo)

शुभ रंग – नारंगी और सुनहरा लकी नंबर – 7 आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना अधिक है। जलाशय से संभलकर चलिएगा।

तुला राशि ♎(Libra)

शुभ रंग – काला और नीला लकी नंबर – 2 शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप के मन में ग्लानि की छाया दूर हो जाएगी, और आनंद का उजास छा जाएगा। नए कार्य करने के लिए आप प्रस्तुत होंगे। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। प्रवास का योग है।

वृश्चिक राशि ♏(Scorpio)

शुभ रंग – सिल्वर और सफेद लकी नंबर – 5 आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। अनावश्यक खर्च पर संयम बरतिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएंगी।

धनु राशि ♐(Saggittarius)

शुभ रंग – भूरा और सलेटी लकी नंबर – 3 आज के दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा। परिवार का वातावरण प्रसन्नताभरा रहेगा।

मकर राशि ♑(Capricorn)

शुभ रंग – गुलाबी, सफेद लकी नंबर – 1 आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे। बातचीत करते समय भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आनंद-प्रमोद और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। फिर भी मान-हानि होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ राशि ♒(Aquarious)

शुभ रंग – लाल और मैरून  लकी नंबर – 9 आज का दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। मित्रों से भेंट होगी। किसी मनोहर व पर्यटन स्थल पर प्रवास होगा। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आपका भी हृदय-मन प्रसन्न रहेगा। सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा।

मीन राशि ♓(Pisces)

शुभ रंग – क्रीम और सफेद लकी नंबर – 7 बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रो से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts