PlayBreaking News

शादी के 48 दिन बाद डॉक्टर की पत्नी ने दी जान, दहेज मांग और चरित्र शंका से परेशान थी, पति ने घर में CCTV लगाए

विशाखा के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दूल्हे पक्ष को कोई दहेज नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने बाद में उसके माता-पिता से 50 ग्राम सोना लाने की मांग शुरू कर दी।
Follow on Google News
दहेज मांग और चरित्र शंका से परेशान थी, पति ने घर में CCTV लगाए

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 48 दिन बाद 26 वर्षीय नवविवाहिता विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

कब हुई थी शादी?

जानकारी के अनुसार, विशाखा पुणे की रहने वाली थी। उसकी शादी 30 अप्रैल को ठाणे जिले के अंबरनाथ निवासी डॉक्टर नितिन तिलकर से हुई थी। नितिन BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। परिवार की सहमति से दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद रिश्तों में तनाव शुरू हो गया।

मृतका के परिजनों ने लगाए कई आरोप

विशाखा के परिजनों का आरोप है कि शादी के समय दूल्हे पक्ष को कोई दहेज नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष ने बाद में उसके माता-पिता से 50 ग्राम सोना लाने की मांग शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि दहेज नहीं मिलने से ससुराल वाले नाराज रहते थे और इसी बात को लेकर विशाखा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

यह भी पढ़ें: 4 ट्रांजैक्शन में उड़ गए करोड़ों! पूर्व PM के बेटे नरेश गुजराल के साथ 7.8 करोड़ का साइबर फ्रॉड, WhatsApp बना ठगी का हथियार

चरित्र पर शक, CCTV से रखी जाती थी निगरानी

परिजनों के मुताबिक, पति नितिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसने घर के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे थे ताकि विशाखा की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। आरोप है कि उसे किसी से बातचीत करने की अनुमति नहीं थी। यदि वह किसी पड़ोसी या परिचित से बात करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पड़ोसन से बात करने पर की गई थी पिटाई

परिवार ने बताया कि 14 जून को विशाखा को पड़ोस की एक महिला से बात करते हुए देखा गया था। इसके बाद पति और अन्य ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना से आहत विशाखा ने पुणे में अपने माता-पिता को फोन कर पूरी आपबीती बताई थी।

यह भी पढ़ें: Telegram Ban : NEET री-एग्जाम तक टेलीग्राम पर रोक के खिलाफ HC पहुंची कंपनी, CEO बोले- 15 करोड़ यूजर्स को क्यों मिल रही है सजा

घर लाने की तैयारी के बीच उठाया कदम

विशाखा के माता-पिता उसे वापस घर लाने के लिए अंबरनाथ जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच 16 जून को उसने कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश पाटिल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दहेज मांग और मानसिक प्रताड़ना की बातें सामने आई हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर दहेज और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts