Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali 2023 : दिवाली पर घर में गलती से न रखें ये अशुभ चीजें, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Follow on Google News
Diwali 2023 : दिवाली पर घर में गलती से न रखें ये अशुभ चीजें, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली से पहले लोग अपने घरों में रंगाई-पुताई कराते हैं या फिर अच्छे से सफाई करते हैं। इन सबके बाद दिवाली के दिन खुद नए कपड़ों में तैयार होकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि घर की सफाई के बाद भी कुछ चीजें ऐसी रह जाती हैं। जिनके होने से हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ अशुभ चीजों के रहने से उस घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और हमेशा धन की कमी बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें कि घर में नहीं रखना चाहिए…

टूटे या चटके कांच डालते हैं बुरा प्रभाव

घर में टूटा या चटका हुआ कांच रखना बहुत अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि कांच की टूटी हुई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Vibes) आती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी कहीं खिड़की, बल्ब या फेस मिरर का कांच टूटा हुआ या चटका भी हो तो उसे इस बार दिवाली की सफाई में बदलवा दें।

अशुभ मानी जाती है बंद घड़ी

घड़ी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दीवार पर टांगने वाली घड़ी हो या कलाई में पहनने वाली, इसका बंद होना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घड़ी के बंद होने से किस्मत भी बंद हो जाती है। अगर आपके घर में भी बंद घड़ी पड़ी हुई है तो उसे दिवाली से पहले बाहर फेंक दें।

घर में न रखें टूटी मूर्तियां

घर में कभी भी देवी देवताओं की टूटी मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसका मतलब सिर्फ दिवाली से ही नहीं है बल्कि ये तो हमेशा माना जाता है कि ऐसी मूर्तियां घर में दुर्भाग्य बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी टूटी या पूरानी मूर्तियां हैं तो इस दिवाली सफाई करने के साथ ही भगवान की नई मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करें और पुरानी मूर्ति को कहीं विसर्जित कर दें।

नहीं रखने चाहिए खराब जूते-चप्पल

अगर आपने घर में फटे-पुराने जूते चप्पल को अभी तक रखा है तो दिवाली की सफाई करते समय उन्हें बाहर निकाल दें। कहा जाता है कि फटे जूते और चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।

टूटे बर्तन बिगाड़ सकते हैं भविष्य

रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए और न ही किसी को टूटे बर्तन में खाना परोसना चाहिए। टूटे बर्तनों को घर में रखना अशुभ माना जाता है। ऐसे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता बढ़ती है। तो इस दिवाली सफाई के दौरान अपने घर से टूटे या चटके हुए बर्तनों को बाहर निकाल दें।

बिजली के उपकरणों को करा लें ठीक

दिवाली रोशनी और समृद्धि का त्योहर है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई इलेक्ट्रिकल चीज जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट या पॉवर स्विच खराब है तो दिवाली से पहले इन्हें जरूर ठीक करा लें। दिवाली के समय अंधेरा अशुभता का प्रतीक माना जाता है और इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

टूटा फर्नीचर डालेगा बुरा प्रभाव

इस दिवाली सफाई के दौरान घर में अगर कोई टूटा हुआ फर्नीचर मौजूद है तो उसे बाहर कर दें या किसी कबाड़ी को बेच दें। घर में टूटी हुई मेज, कुर्सी या टेबल जैसी कोई भी चीज नहीं रखना चाहिए। घर में हमेशा सही फर्नीचर ही रखें। वास्तु के अनुसार, खराब फर्नीचर का घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts