Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Diwali 2023 : घर में भूलकर भी न लाएं गणेश-लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति… माना जाता है ‘अशुभ’

Follow on Google News
Diwali 2023 : घर में भूलकर भी न लाएं गणेश-लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति… माना जाता है ‘अशुभ’
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का आगाज धनतेरस से ही हो जाता है। त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ लगना शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग खरीददारी में जुट गए हैं। इस साल दीपावली का पर्व 12 नवंबर को है। दीपावली के दिन घर में गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख समृद्धि आती है। देवी-देवताओं की मूर्ति का इस पूजा में विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं किस तरह की गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति घर में लाना शुभ माना जाता है।

मूर्ति अलग-अलग न खरीदें

गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि मूर्ति अलग-अलग न हो। संयुक्त मूर्ति की पूजा शुभ मानी जाती है।

खड़ी हुई मूर्ति न लाएं

ऐसी मूर्ति घर में न लाएं जिसमें देवी-देवता खड़े हुए हों। ऐसे मूर्ति को अशुभ माना और इससे घर में विवाद होता है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी जी की बैठी हुई मूर्ति की पूजा करना शुभ माना जाता है।

खंडित मूर्ति न खरीदें

बाजार में खरीददारी करते समय ध्यान रखें कि मूर्ति टूटी हुई न हो। ऐसी मूर्ति का घर में लाना अशुभ माना जाता है।

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति ऐसी हो

गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें कि गणेश जी हाथ में लड्डू लिए हों। लक्ष्मी जी हाथी या कमल पर विराजमान हों, उनके हाथ से सिक्के गिर रहे हों। ऐसी मूर्ति का पूजन शुभ और सुखदायक माना जाता है।

प्लास्टिक की मूर्ति न खरीदें

दीपावली पर मिट्टी से बनी मूर्ति का पूजन शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि घर में प्लास्टर ऑफ पेरिस या प्लास्टिक की मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा अष्टधातु, चांदी या पीतल की मूर्ति की पूजा भी कर सकते हैं। धर्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts