PlayBreaking News

'करण-अर्जुन आ गए'!विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, दिया जुड़वा बेटों को जन्म

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने के साथ जुड़वा बेटों के जन्म की खुशखबरी साझा कर फैंस को चौंका दिया है।
Follow on Google News
विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी, दिया जुड़वा बेटों को जन्म

इंटरटेनमेंट डेस्क। टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बड़ी और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर खुशियों की डबल एंट्री हुई है। शादी के लगभग 10 साल बाद यह कपल माता-पिता बन गया है और उन्होंने जुड़वा बेटों का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट से दी खुशखबरी

दिव्यांका और विवेक ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट के जरिए शेयर की। पोस्ट में दो छोटे बच्चों की तस्वीर दिखाई गई है, जो हल्के नीले रंग के कपड़ों में हैं। हालांकि बच्चों का चेहरा फिलहाल सामने नहीं लाया गया है। इस पोस्ट के साथ कपल ने लिखा कि उन्होंने खुशियां मांगी थीं और भगवान ने उन्हें दोगुनी खुशी दे दी है। 

कपल ने बताया डबल गिफ्ट

पोस्ट में लिखा गया संदेश बेहद सरल लेकिन दिल को छू लेने वाला था। कपल ने बताया कि उन्होंने जीवन में खुशियों की उम्मीद की थी, लेकिन उन्हें डबल गिफ्ट मिला है। मेरे करण अर्जुन आ गए। उन्होंने आगे लिखा हमने खुशियां मांगी थीं, भगवान ने हमें दोगुनी खुशी दे दी। विवेक दहिया ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि लंबे इंतजार के बाद यह पल उनके जीवन का सबसे खास मोड़ है। 

ये भी पढ़ें: मॉम टू बी दिव्यांका का प्रेग्नेंसी ग्लो! मैटरनिटी शूट से लेकर बेबी शॉवर तक दिखा खास अंदाज

फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं। कमेंट करते हुए लिखा कि यह खबर बेहद खुशी देने वाली है और दोनों को ढेर सारी बधाई। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी। किसी ने इसे ब्लेसिंग मोमेंट कहा तो किसी ने इसे लव स्टोरी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बताया।

दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। काफी समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली। उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी लाइफ के खूबसूरत पल शेयर करते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: बेबी बंप पर Kiss, कानों में प्यार! दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर ने खींचा ध्यान

पेरेंटहुड की ओर पहला कदम

इस साल की शुरुआत में ही कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशी का इशारा दिया था। बाद में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उनकी खुशी और इंतजार साफ नजर आ रहा था। अब जुड़वा बेटों के जन्म के साथ उनका यह इंतजार खत्म हो गया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts