Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'हेरा फेरी 3' पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तभी डायरेक्ट करूंगा जब स्क्रिप्ट अच्छी होगी, नहीं तो...

'हेरा फेरी 3' पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं तभी डायरेक्ट करूंगा जब स्क्रिप्ट अच्छी होगी, नहीं तो...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खबर सामने आई है। फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म को तभी बनाएंगे। जब उसकी स्क्रिप्ट अच्छी होगी। उनका कहना है कि वे अपने करियर में मिली सफलता को खराब नहीं करना चाहते। 

    स्क्रिप्ट पर समझौता नहीं 

    दरअसल, प्रियदर्शन ने हाल ही में दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वह हेरा फेरी 3 पर काम तभी शुरू करेंगे। जब उन्हें यकीन हो जाएगा कि स्क्रिप्ट पहले पार्ट जितनी ही मजेदार और दमदार है। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं तीसरा पार्ट कर रहा हूं। उनका मानना है कि अगर स्क्रिप्ट उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं बनी तो वे फिल्म नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा- मैंने अपने करियर में कुछ ऊंचाइयां हासिल की हैं। जहां से मैं बुरी तरह गिरना नहीं चाहता।

    Uploaded media

    परेश रावल का फिल्म में वापस आना

    आपको बता दें कि फिल्म को बनने में काफी परेशानियां आ रही है। पिछले साल जब हेरा फेरी 3 की घोषणा हुई थी। तब अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन इस साल मई में परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा और परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही वह फिर से फिल्म का हिस्सा बन गए थे।

    अक्षय कुमार ने दी थी सफाई

    बाद में खबरों में आया था कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट था। इस पर अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में सफाई दी थी। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, बल्कि एक असली घटना थी। क्योंकि इसमें कानूनी बातें शामिल थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि अब सब ठीक हो गया है और जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts