Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिलीप कुमार की बहन सईदा ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से थीं बीमार

Follow on Google News
दिलीप कुमार की बहन सईदा ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से थीं बीमार
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार उर्फ मोहम्मद युसूफ खान की बहन ‘सईदा खान’ का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी चल रही थीं। उन्होंने बांद्रा में आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार और सईदा कुल 12 भाई-बहन थे। दो साल पहले दिलीप ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान और अहसान खान की कोरोना से साल 2020 मे मौत हो गई थी।

आज सईदा की शोक सभा

सईदा के पति इकबाल के निधन के बाद सईदा की मृत्यु से पूरा परिवार शोक में है। वे बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा थीं। आज मुंबई के महबूब स्टूडियो में सईदा के लिए शोक सभा आयोजित की गई है।

बेटी राइटर, बेटा प्रोड्यूसर

सईदा की शादी प्रोड्यूसर महमूद खान के बेटे इकबाल खान से हुई थी। इकबाल खान भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में शुमार थे। उन्होंने अंदाज और ‘मदर इंडिया’ जैसी पुरस्कृत फिल्मों में भी काम किया था। सईदा के एक बेटा और एक बेटी है। 2018 में इकबाल के निधन के बाद से बेटी इल्हाम और बेटा साकिब ही उनकी देखरेख करते थे। इल्हाम पेशे से एक फिल्म राइटर है और साकिब फिल्म प्रोड्यूसर है।

दिलीप कुमार के 12 भाई-बहन थे

दिलीप कुमार के 12 भाई-बहन थे। 6 भाई- नासिर खान, अहसान खान, असलम खान, नूर मोहम्मद और अयूब सरवर और 6 बहनें- फैजिया, सकीना, ताज, फरीजा, सईदा और अख्तर आसिफ। (इनपुट – विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजी जाएंगी वहीदा रहमान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts