Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या आपने भी देखा?Valentine's Week पर ब्लिंकट की पैकेजिंग, ग्राहक बोले सामान नहीं इमोशन डिलीवर कर रही कंपनी

सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों के साथ लिख रहे हैं कि यह ब्रांड सिर्फ सामान नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट डिलीवर कर रहा है। वैलेंटाइन डे पर जब लोग अक्सर आखिरी वक्त में फूल, चॉकलेट या कार्ड ऑर्डर करते हैं,
Valentine's Week पर ब्लिंकट की पैकेजिंग, ग्राहक बोले सामान नहीं इमोशन डिलीवर कर रही कंपनी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुनियाभर में इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है जहां कपल्स, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जमकर एक दूसरे के प्यार को हर दिन अलग-अलग डेज के हिसाब से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर Blinkit ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि Blinkit अक्सर अपनी यूनिक और क्रिएटिव पैकेजिंग से ग्राहकों को सरप्राइज करता रहता है।

    लेकिन इस बार कंपनी ने कुछ अलग ही किया है। ब्लिंकिट ने अपने डिलीवरी बैग को ही एक खास तोहफे का रूप दे दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

    Blinkit का ग्राहकों को अनोखा सरप्राइज

    वैलेंटाइन डे के खास मौके पर Blinkit ने अपने ग्राहकों को एक अनोखा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने अपने डिलीवरी बैग को ओरिगामी स्टाइल में डिजाइन किया है, जिसे आसानी से मोड़कर एक खूबसूरत फूलों का बुके बनाया जा सकता है। डिलीवरी के बाद इस बैग को फेंकने की बजाय गिफ्ट में बदलने का यह आइडिया लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही छोटा-सा क्रिएटिव बदलाव सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना बटोर रहा है।

    ग्राहकों ने इंस्टा पर शेयर किए वीडियो

    सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों के साथ लिख रहे हैं कि यह ब्रांड सिर्फ सामान नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट डिलीवर कर रहा है। वैलेंटाइन डे पर जब लोग अक्सर आखिरी वक्त में फूल, चॉकलेट या कार्ड ऑर्डर करते हैं, तब Blinkit ने अपनी डिलीवरी को ही एक खूबसूरत बुके का रूप दे दिया है। इसी वजह से यह आइडिया लोगों के दिल को छू रहा है और जमकर तारीफ बटोर रहा है।

    लोग बोले मास्टरस्ट्रोक आइडिया, बिना एड के जगह बनाई

    वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि यह आइडिया मार्केटिंग के लिहाज से भी एक मास्टरस्ट्रोक है। बिना किसी बड़े विज्ञापन अभियान या भारी खर्च के Blinkit ने बेहतरीन ब्रांडिंग कर ली। सिर्फ पैकेजिंग में थोड़ा-सा क्रिएटिव ट्विस्ट दिया गया और पूरा कॉन्सेप्ट अपने आप वायरल हो गया। कुल मिलाकर लोग Blinkit के इस अनोखे आइडिया की जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसकी वजह से Instagram, X और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह डिलीवरी बैग तेजी से वायरल हो रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts