Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhurandhar 2 OTT Release :‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया है। ट्रेलर के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म जियो हॉटस्टार मंच पर भी आएगी। हालांकि डिजिटल रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही बढ़ा क्रेज, जानें डिजिटल राइट्स किसके पास?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया है।

    OTT पर कहां रिलीज होगी फिल्म?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर रिलीज के बाद फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। ट्रेलर में भी बताया गया है कि JioHotstar ने फिल्म के ऑफिशियल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं।

    हालांकि फिल्म की OTT रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिन बाद OTT पर प्रीमियर हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: ‘एकाकी’ का बजट ‘तुम्बाड’ जितना, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता हर भूमिका निभाई:आशीष चंचलानी

    पहले पार्ट की OTT रिलीज

    बता दें कि Dhurandhar का पहला पार्ट OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। वह फिल्म थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद OTT पर आई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि धुरंधर 2 जियो हॉटस्टार पर कब रिलीज होती है।

    म्यूजिक राइट्स में हुआ बदलाव

    फिल्म के म्यूजिक राइट्स में भी बदलाव देखने को मिला है। पहले पार्ट के म्यूजिक राइट्स Saregama के पास थे, जबकि धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स अब T-Series के पास हैं।

    फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।

    ये भी पढ़ें: फिल्ममेकर पर भड़की तृषा कृष्णन : बोली- हर बात मजेदार नहीं होती, एक्स पर शेयर किया पोस्ट

    दमदार स्टारकास्ट

    फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। वह इसमें हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    पहले पार्ट की कहानी

    फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था कि रणवीर सिंह एक जासूस बनकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में जाते हैं और वहां रहमान डकैत के गैंग में शामिल होकर मिशन को अंजाम देते हैं। अब दूसरे पार्ट में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे फैंस को एक बार फिर दमदार एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts