Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिल्ममेकर पर भड़की तृषा कृष्णन :बोली- हर बात मजेदार नहीं होती, एक्स पर शेयर किया पोस्ट

बोली- हर बात मजेदार नहीं होती, एक्स पर शेयर किया पोस्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों एक्टर थलापति विजय के साथ अपने नाम को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक वेडिंग रिसेप्शन में दोनों के साथ नजर आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में फिल्ममेकर आर. पार्थिबन के कमेंट पर तृषा ने करारा जवाब दिया है। 

    कहां से शुरू हुआ विवाद?

    दरअसल तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय और तृषा कृष्णन एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं ने हवा पकड़ी। इसी दौरान फिल्ममेकर आर. पार्थिबन ने तृषा की तस्वीर देखकर टिप्पणी की थी कि उन्हें कुछ समय तक घर पर ही रहना चाहिए।

    आर. पार्थिबन के इस बयान पर तृषा ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर बिना किसी का नाम लिए उन्हें फटकार लगाई।

    यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट : तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

    X पोस्ट किया शेयर

    तृषा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में हुए एक इवेंट के आयोजकों ने उन्हें बताया कि उनकी तस्वीर और नाम को आखिरी समय में किसी व्यक्ति के अनुरोध पर उसके सहायक के जरिए शामिल किया गया था। उन्होंने आगे लिखा, “माइक पर बोलने से कोई बात समझदार या मजेदार नहीं बन जाती, बल्कि यह सिर्फ बेवकूफी को और तेज आवाज में सुनाता है। बिना पूरी जानकारी के कही गई खराब बातें सामने वाले से ज्यादा बोलने वाले के बारे में बताती हैं।”

    Twitter Post

    बाफ्टा अवॉर्ड में आर. पार्थिबन ने दिया था बयान

    फिल्ममेकर आर. पार्थिबन हाल ही में बाफ्टा BAFTA अवॉर्ड्स से जुड़े एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उन कलाकारों के बारे में सवाल किए जा रहे थे, जिनके साथ वह पहले काम कर चुके हैं। होस्ट ने उनसे तस्वीरें दिखाकर इन एक्टर्स पर उनकी राय पूछी। वहीं जैसे ही पार्थिबन को साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की तस्वीर दिखाई गई, उन्होंने हाल ही में थलापति विजय के साथ वायरल हुई तस्वीरों पर तंज कस दिया।

    आर. पार्थिबन कहते हैं, “इसे कुछ दिनों तक घर पर ही रखना चाहिए। अगर यह बाहर न निकले तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि इससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं।”

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts