PlayBreaking News

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की पहली जीत :अनंत तिवारी, सोहागपुर में NSUI की 12 किमी साइकिल रैली

सोहागपुर में एनएसयूआई ने छात्रों के अधिकारों और नीट मामले को लेकर 12 किमी साइकिल रैली निकाली। छात्र नेता अनंत तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की पहली जीत बताया। रैली में कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया और छात्रों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Follow on Google News
अनंत तिवारी, सोहागपुर में NSUI की 12 किमी साइकिल रैली

सोहागपुर। छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और नीट परीक्षा विवाद के साथ छात्रों पर कथित बर्बरता के विरोध में शनिवार को सोहागपुर में ब्लॉक एनएसयूआई और नगर एनएसयूआई के नेतृत्व में 12 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाली गई। शोभापुर स्थित रामलीला मंच से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मालवीय पैलेस के सामने पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। 

अनंत तिवारी बोले- यह संघर्ष की पहली जीत

करीब 30 घंटे तक भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अनंत तिवारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की पहली बड़ी सफलता के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी जवाबदेही स्वीकार की है और छात्रों की पहली मांग पूरी हुई है। लेकिन हमारी मुख्य मांग अभी बाकी है। छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय की जाए। जब तक यह नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

22 नीट परीक्षार्थियों को दी श्रद्धांजलि

रैली के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने नीट परीक्षा से जुड़े तनाव के कारण जान गंवाने वाले 22 छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Breaking News

छात्र हितों के लिए आजीवन संघर्ष का संकल्प

एनएसयूआई नगर अध्यक्ष देवांक सारठे ने कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो छात्र हितों के लिए आजीवन सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने भी कहा कि छात्रों के हर आंदोलन में संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।

सिवनी मालवा : उमंग सत्र में किशोर विद्यार्थियों को सेहत, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य की दी जानकारी

बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय नागरिक हुए शामिल

12 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली में क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, संतोष मालवीय, अजय ठाकुर, अनंत तिवारी, इरफान खान, सुमित ठाकुर, देवांक सारठे, ओपी पटेल, प्रांजल तिवारी, जय चंदेल, देवांशु शर्मा, नीरज चौधरी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Edited By - Sona Rajput

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts