PlayBreaking News

धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

धार जिला पुलिस के साथ खंडवा और शाजापुर की पुलिस टीमों ने किया सीसीटीवी फुटेज मिलान, तीन दिन में खुलासा करने में मिली सफलता
Follow on Google News
धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बाग (धार)।    बाग में बीते 13 मार्च को ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर आईटी आफिसर बन सोने के आभूषण और नगदी लूट ले जाने की घटना का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि आधा दर्जन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। अंतरराज्यीय गिरोह ने धार से पहले खंडवा में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया था। 
        
    इस बारे में पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी ने जानकारी साझा की। साथ में एडीशनल एसपी धार विजय डावर, सीएसपी धार सुजावल जग्गा, एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता, ब्रजेश मालवीय और बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान सहित आरोपियों को गिरफ्तार करने में शामिल धार, शाजापुर और खंडवा की पुलिस और सायबर टीम थी। 

    बाग में लूट के 1.35 करोड़ के गहने और नगदी बरामद
    पुलिस ने आरोपियों से खंडवा जिला के बाग में लूटे गए गहने और नगदी मिलाकर 1.35 करोड रुपए के सामान के साथ ही आर्टिगा वाहन बरामद किया है। इस वारदात का मुख्य मास्टर माइंड शहजाद खान, निवासी बेरछा थाना है। इसी के साथ जांच में सामने आया कि पूर्व में खंडवा जिले में भी इसी प्रकार की वारदात हुई थी। ऐसे में इनसे सख्ती से पूछताछ के बाद खंडवा से लूटी गई बंदूक और 60 हजार रुपए बरामद हो गए हैं।

    खंडवा और धार जिले के सीसीटीवी फुटेज मिलान से मिला सुराग
    धार पुलिस ने बीते 12 मार्च 2026 को खंडवा जिला के थाना नर्मदानगर के तहत ग्राम पामाखेड़ी में भी ऐसी ही वारदात होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों जिलो के सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया। इसमें घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियों के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद धार, खंडवा और शाजापुर जिले की पुलिीस टीमें बनाकर गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज की गई।

    महीनों की तैयारी के बाद बनाई थी नकली रेड की योजना
    देवास निवासी नरसिंह बघेल जो मूलरुप से डही, धार का रहने वाला हैं कि दोस्ती दिनेश पिता रुखड़िया, निवासी मनावर व रमेश मोरी निवासी बाग से हो गई। उसने दोनों को रेड की आड़ में लूट करने का प्लान बताया और क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायियों की जानकारी मांगी। तब दिनेश ने अपने साथी आबिद और अय्युब से बात की। तय किया गया कि नकली इनकम टैक्स, सीबीआई पुलिस की टीम बनाकर रेड डालकर वास्तव में डकैती की घटना करेंगे। इसमें पीड़ित इसकी सूचना डर के कारण किसी को नही देगा, जिससे कभी पकडेÞ नहीें जाएंगे। दिनेश ने अपने साथी अय्युब शाह निवासी मनावर व आबिद पेंटर निवासी बाग के माध्यम से ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर सोना एवं पैसा होने की जानकारी नरसिंह और दिलीप को दी। तब नरसिहं ने अपने साथी शहजाद को सारी डिटेल दी गई। शहजाद ने प्लानिंग कर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर राजकुमार मालवी ठेकेदार के घर लूट की थी।
         

                                                                                      नकली इनकम टैक्स बनने वाले गिरफ्तार 8 आरोपी
    -शहजाद पिता रोशन खान, जाति मुसलमान, उम्र 35 साल, निवासी मकान नंबर-123, ग्राम बिरगोद, थाना बेरछा, जिला शाजापुर
    -नरसिंह पिता भलिया बघेल, जाति भिलाला, उम्र 37 साल, निवासी 115 ओम साई विहार कॉलोनी, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला देवास, 
    -दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार उम्र 45 साल निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम झोकर, थाना मक्सी, जिला शाजापुर
    -राजा उर्फ अब्दुल गफ़्फार पिता अब्दुल हमीद खान, उम्र 32 साल निवासी नागझिरी सांवेर, थाना सोनकच्छ, जिला देवास
    -दिनेश पिता रुखड़िया वास्केल, उम्र 43 साल, जाति भिलाला निवासी भिलटपुरा, थाना मनावर, जिला धार
    -आबिद पिता मुबारिक शाह, जाति मुसलमान, उम्र 64 साल, निवासी नागेश्वर मंदिर के पास, बायपास रोड, बाग, जिला धार
    -अय्यूब शाह पिता निजामुद्दीन शाह, जाति मुसलमान, उम्र 56 साल निवासी वार्ड नंबर-2, लेंडीपुरा मनावर, जिला धार
    -रमेश पिता गजरिया मोरी, जाति भिलाला, उम्र 32 साल, निवासी ग्रिड के सामने, ग्राम भमोरी, थाना बाग, जिला धार

    यह हैं फरार लुटेरे, जिनकी तलाश में है पुलिस
    -संजय उर्फ संजीव उर्फ पंडित पिता चंद्र प्रकाश शर्मा, निवासी औरई जिला जालौन, उत्तरप्रदेश (फरार)
    -इकबाल पिता इशाक खान, निवासी मालीखेडी, जिला शाजापुर (फरार)
    -अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार खान, निवासी शाजापुर (फरार)
    -तन्मय उर्फ साहिल पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 26 साल, निवासी एयरपोर्ट रोड़ इन्दौर, हाल-मुकाम बैरछा, जिला शाजापुर (फरार)
    -मुरलीधर उर्फ आकाश उर्फ दादू पिता रामकिशन, निवासी शांतिनगर नानाखेडा, उज्जैन(फरार)
    -रंजीत पिता ग्यारसिया, निवासी ग्राम बैरछा, जिला शाजापुर (फरार)

    ऐसे की थी लूटपाट- नकली रेड टीम घुसी घर में बंधक बनाकर लूट 
    बीते शुक्रवार 13 मार्च को बाग में दिन दहाडे बिना नंबर की काली स्कार्पियों में नकली 5 सदस्यीय इनकम टैक्स अधिकारियो की टीम ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद तलाशी की आड़ में 50 तोला सोने के जेवर, चार लाख रुपए नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 

    जांच का नाटक किया और फाइलों को खंगाला
    पांच लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे और राजकुमार मालवी के घर का दरवाजा खटखटाया, तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने बोला हम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से है और घर में घुसते ही जांच करने की बात कही और कुछ देर फाइलें इधर उधर करते रहे इसके बाद बदमाशों ने अलमारी की चाबियां मांगी। राजकुमार मालवीय उनकी पत्नी ने चाबियां दें दी, तो अलमारी खोल कर गहने निकाल कर रजिस्टर में दर्ज करने का नाटक किया और रख लिए। Ñफिर दूसरी मंजिल कि तलाशी लेना कह कर राजकुमार मालवी और उनकी पत्नी सहित घर में काम करने वाली महिला को कमरे में बंद कर दिया। जांच के नाम पर पचास तोला सोने के जेवर, चार लाख रुपए नकदी व मोबाइल लूटकर जाते हुए घर के बाहर से ताला लगा गए थे।


    आठ आरोपी गिरफ्तार, बाकी 6 आरोपियों की तलाश जारी
    आरोपियों ने खंडवा जिले के बाद धार जिले के बाग में वारदात की थी, जिसके 8 आरोपियों को पकड़ा गया है। बाकी 6 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपियों से 1.35 करोड़ का सामान मिल गया है, आगे की जांच के लिए पूछताछ जारी है।
    -मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक, जिला धार

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts