Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में आसमान से कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

Follow on Google News
MP में आसमान से कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम के बदले मिजाज ने दर्जन भर लोगों की जान ले ली। अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा दर्जनों मवेशी भी बिजली की चपेट में आकर मारे गए। मौसम विभाग ने प्रदेश के 47 जिलों में रविवार को तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

अलीराजपुर में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

अलीराजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बरझर और चंद्रशेखर आजाद नगर में दो लोग पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बड़ी करेटी गांव में बिजली गिरने से एक महिला की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। साथ ही 5 मवेशी भी बिजली गिरने से मारे गए।

धार में तीन जगहों पर बिजली गिरने से 3 की मौत

धार जिले में भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। कुमार रुंडी (सरदारपुर) में खेत से लौट रही महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, नाहरपुरा जोलाना में खेत से लौटते वक्त किसान की मौत हो गई और राताकोट में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली की चपेट में आने से 7 मवेशियों की भी मौत हो गई।

छतरपुर में मां-बेटी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

छतरपुर जिले के खिरी गांव में एक ही परिवार पर बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार खेत में काम कर रहा था जब यह हादसा हुआ। घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है।

दमोह और मैहर में 1-1 की मौत

दमोह में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैहर के सोनवारी गांव में बिजली गिरने से एक मौत और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मौसम विभाग का 47 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 जून को मध्य प्रदेश के 47 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी और नीमच शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न रुकें। ग्रामीण इलाकों में किसानों और चरवाहों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।  
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts