PlayBreaking News

भोपाल में डिप्टी कलेक्टर के मकान में चोरी :लाखों के जेवरात और महंगी घड़ियां उड़ा ले गए चोर

Follow on Google News
लाखों के जेवरात और महंगी घड़ियां उड़ा ले गए चोर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के चार इमली स्थित ई-8/11 में डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सूने मकान में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने 11 लाख से ज्यादा के 10 तोले सोने के जेवर सहित 40 हजार रुपए की 250 ग्राम चांदी की पायजब सहित महंगी घड़ियां पर हाथ साफ किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

    घर में नहीं थे सीसीटीवी कैमरे

    चोरी की इस वारदात में हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। टीआई संजीव चौकसे ने जानकारी दी कि अलका सिंह चार इमली में स्थित अपने सरकारी आवास में रहती हैं। करीब 15 दिन पहले पति के उपचार के सिलसिले में केरल गई थीं। इस दौरान मकान में ताले लगे हुए थे और गार्ड भी मौजूद नहीं थे। बता दें अलका सिंह वर्तमान में राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।

    कीमती घड़ियां भी चोरी

    चोरों ने अलका सिंह के सूने मकान से बैडरूम की अलमारी में रखा 10 तोला सोना, कीमती घड़ियों का कलेक्शन और अन्य सामान ले कर फरार हो गए हैं। मंगलवार को जब वे घर लौटीं तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

    दरअसल डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के पति मिथलेश वामनकर को बोलने में दिक्कत होती है। इसी का इलाज कराने अलका 3 नवंबर को परिवार सहित केरल गई थीं। लेकिन जब वे सोमवार  की दोपहर जब वे घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा मिला। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts