PlayBreaking News

भोपाल :MP के डिप्टी सीएम हुए हीटवेव का शिकार, भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती

13 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में इस समीक्षा बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल हो सकता है। 
Follow on Google News
MP के डिप्टी सीएम हुए हीटवेव का शिकार, भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जदगीश देवड़ा की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें लू लगने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई। डॉक्टर्स ने उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है। बताया जा रहा है कि डिप्टी CM को हीट स्ट्रोक और यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हुईं, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे

रविवार को भोपाल के समत्व भवन में मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सबसे पहले बुलाया गया था, लेकिन वे तय समय पर CM हाउस नहीं पहुंचे। जब उनकी जानकारी ली गई तो पता चला कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों और बीजेपी नेताओं ने फोन कर उनका हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें: इंदौर में पानी का संकट: गौरी नगर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम

मंत्रियों के कामकाज की हो रही समीक्षा

मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार अपने मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही है। इसके लिए सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के सामने मंत्रियों को अपने विभागों की रिपोर्ट पेश करनी पड़ रही है।

बैठक में क्या- क्या हुआ?

  • मंत्रियों से कामकाज का विस्तृत पत्रक भरवाया गया
  • संगठन और सरकार दोनों ने सवाल-जवाब किए
  • विभागीय उपलब्धियों और योजनाओं की समीक्षा हुई
  • बैठक वन-टू-वन फॉर्मेट में आयोजित की गई

बताया जा रहा है कि डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री सचिवालय के जरिए मंत्रियों और विभागों की अलग रिपोर्ट तैयार करवाई है। वहीं पार्टी संगठन भी मंत्रियों को दिए गए राजनीतिक कार्यों की समीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: टेंट हाउस गोदामों में भीषण आग: कई गोदाम चपेट में; लाखों के नुकसान की आशंका

कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखी जा रही बैठक

13 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में इस समीक्षा बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल हो सकता है। इसी वजह से मंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों का काम बेहतर माना जाएगा, उन्हें आगे बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

Featured News

बैठक में पहुंचे कई बड़े मंत्री

  • हेमंत खंडेलवाल 
  • राजेंद्र शुक्ल
  • प्रह्लाद पटेल
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • विश्वास सारंग
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts