Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल :लगातार 10वें दिन हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में रविवार को भी हवा जहरीली बनी रही, शहर का औसत AQI 380 रहा। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण बढ़ा। बिगड़ते हालात को देखते हुए CAQM ने GRAP नियम पहले चरण में लागू कर दिए हैं।
लगातार 10वें दिन हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 के पार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। लगातार दसवें दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 5 बजे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार 24 घंटे का औसत AQI 380 रहा। राजधानी के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 14 स्थानों पर AQI 400 के पार पहुंच गया, जिससे दिल्ली धुंध की मोटी चादर में ढक गई।

    दिल्ली में प्रदूषण के हॉटस्पॉट

    दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर रही।

    गंभीर AQI वाले इलाके: आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, बुराड़ी क्रॉसिंग, मुंडका, नरेला, नेहरू नगर, नॉर्थ कैंपस, पंजाबी बाग, रोहिणी, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर।

    सबसे खराब स्थिति: वजीरपुर और विवेक विहार, AQI 440-450।

    सबसे अच्छी हवा: मंदिर मार्ग, AQI 298 (‘खराब’ श्रेणी)।

    इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि, राजधानी के कई हिस्सों में हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है।

    Twitter Post

    GRAP नियमों में बदलाव और 50% वर्क-फ्रॉम-होम

    बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) नियमों को सख्त किया। स्टेज IV के कड़े प्रतिबंध अब स्टेज III में लागू किए गए। दिल्ली सरकार ने निजी कार्यालयों को 50% कर्मचारियों के साथ ऑन-साइट काम करने और बाकी को वर्क-फ्रॉम-होम की अनुमति देने का निर्देश दिया। CAQM ने GNCTD और NCR राज्य सरकारों को भी सार्वजनिक, नगरपालिका और निजी कार्यालयों के लिए यही व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

    ऑफिस टाइम में बदलाव

    पीक ट्रैफिक और वाहनों के उत्सर्जन को कम करने के लिए कार्यालय समय में बदलाव किया गया:

    दिल्ली सरकार के कार्यालय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक

    MCD कार्यालय: सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

    यह व्यवस्था फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

    हरियाणा में निरीक्षण अभियान

    ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत हरियाणा के सोनीपत में CAQM ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। 101 साइटों का निरीक्षण किया गया। 29 औद्योगिक इकाइयों और निर्माण/विध्वंस (C&D) साइटों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    नागरिकों के लिए सलाह

    विशेषज्ञों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि, आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है। मास्क पहनें और बच्चों, बुजुर्गों को घर पर रखें। केवल आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकलें। अगर सांस लेने में तकलीफ हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts