दिल्ली के सदर बाजार में 16 साल की लड़की से रेप का आरोप, 56 साल का दुकानदार गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 56 वर्षीय दुकानदार मकसूद गिरफ्तार हुआ है। आरोप है कि स्टेशनरी लेने गई लड़की को दुकान में बुलाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए।
दिल्ली के सदर बाजार में 16 साल की लड़की से रेप का आरोप, 56 साल का दुकानदार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार से 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 56 वर्षीय दुकानदार मकसूद को गिरफ्तार किया है। घटना 16 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि लड़की स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मकसूद उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर ले गया और वहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

स्टेशनरी लेने निकली थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक, 16 साल की लड़की 16 सितंबर को स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान सदर बाजार के अंदरूनी इलाके में दुकान चलाने वाले मकसूद ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया। पुलिस के मुताबिक, दुकान के अंदर आरोपी ने लड़की को काबू किया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप है। घटना के बाद लड़की की मां को जब उसके घर लौटने में देरी की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

बेटी को खोजते हुए आरोपी की दुकान तक पहुंची मां

बताया जा रहा है कि लड़की की मां उसे खोजते हुए मकसूद की दुकान तक भी पहुंचीं। उन्होंने आरोपी से अपनी बेटी के बारे में पूछा। आरोप है कि उस समय लड़की दुकान के अंदर मौजूद थी, लेकिन मकसूद ने उसकी मां से कहा कि उसने लड़की को नहीं देखा है। मां के लगातार पूछताछ करने पर आरोपी के घबराने की बात सामने आई है। इसके बाद लड़की को दुकान से बाहर कर दिया गया।

Breaking News

बाहर आने के बाद मां को बताई पूरी घटना

दुकान से बाहर आने के बाद लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पटना में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस से भी भिड़ा बोला- मैं भगवान हूं, फिर किया चौंकाने वाला काम

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों और परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना सदर बाजार के अंदरूनी इलाके की एक दुकान में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts