Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अब दिल्लीवासियों को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ, इस दिन से महिलाओं को हर महिने मिलेंगे 2500, जारी रहेंगी मुफ्त मिलने वाली सुविधाएं

Follow on Google News
अब दिल्लीवासियों को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ, इस दिन से महिलाओं को हर महिने मिलेंगे 2500, जारी रहेंगी मुफ्त मिलने वाली सुविधाएं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। अब दिल्लीवासियों के मन में कई सवाल उठ रहे है कि मुफ्त मिलने वाली सुविधाओं का क्या होगा। क्या भाजपा भी बिजली, पानी और अन्य सेवाओं को मुफ्त में प्रदान करेगी? बीजेपी की घोषणा के अनुसार महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रूपए कब मिलेंगे?

500 रूपए में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

विधानसभा चुनाव में बीजपी ने वादा किया था की दिल्ली में चल रही मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी योजनाएं चलती रहेंगी। महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के चलते गर्भवती महिलाओं को 21000 की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट दिए जाएंगे। गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रूपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, साथ ही होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।

महिलाओं की पेंशन 3000 प्रति माह होगी

इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना का भी विस्तार होगा जिसके तहत गरीब परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। वहीं  60-70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन 2000 से बढ़ाकर 2,500 प्रति माह की जाएगी, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, बेसहारा और परित्यक्त महिलाओं की पेंशन 2500 से बढ़ाकर 3000 प्रति माह की जाएगी।

युवाओं को दी जाएगी आर्थिक सहायता

बीजेपी की घोषणाओं के अनुसार युवाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को 15000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। दिल्ली की 1,700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मकानों का मालिकाना हक दिया जाएगा। साथ ही बीजेपी ने 20 लाख स्वरोजगार के अवसर सृजित करने का वादा किया था। वहीं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जहां 5 रूपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।

इस दिन से महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

बता दें अगले महीने यानी मार्च से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेता नरेन्द्र मोदी ने चुनावों के पहले कहा था कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। ये भी पढ़ें - 
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts