Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, आज से स्कूल खुले; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद GRAP-3 और 4 के प्रतिबंध हटे
Publish Date: 6 Dec 2024, 9:31 AM (IST)Updated On: 6 Dec 2024, 9:35 AM (IST)Reading Time: 3 Minute Read
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में प्रदूषण की स्थिति में अक्टूबर के बाद पहली बार लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली की हवा आज (6 दिसंबर) लगातार तीसरे दिन "मध्यम" यानी "मॉडरेट" कैटेगरी में बनी हुई है। सुबह 7 बजे सीपीसीबी की बुलेटिन के मुताबिक, AQI 186 दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार (5 दिसंबर) को दिल्ली में AQI 165 रिकॉर्ड किया गया। AQI के खराब से मध्यम कैटेगरी में आने पर सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 के प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया था। जिसके बाद सेंटर फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार रात GRAP-4 को हटाने और GRAP-2 पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI
| दिल्ली के इलाके |
AQI |
| अलीपुर |
196 |
| आनंद विहार |
246 |
| अशोक विहार |
184 |
| आया नगर |
116 |
| बवाना |
227 |
| मथुरा रोड |
154 |
| चांदनी चौक |
124 |
| DTU |
184 |
| डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज |
165 |
| द्वारका सेक्टर-8 |
189 |
| आईजीआई एयरपोर्ट |
137 |
| दिलशाद गार्डन |
205 |
| आईटीओ |
183 |
| जहांगीरपुरी |
239 |
| जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम |
159 |
| मेजर ध्यान चंद स्टेडियम |
174 |
| मंदिर मार्ग |
165 |
| मुंडका |
245 |
| द्वारका एनएसआईटी |
182 |
| नजफगढ़ |
- |
| नरेला |
167 |
| नेहरू नगर |
233 |
| नॉर्थ कैंपस |
154 |
| ओखला फेस-2 |
168 |
| पटपड़गंज |
195 |
| पंजाबी बाग |
213 |
| पूसा DPCC |
187 |
| पूसा IMD |
160 |
| आरके पुरम |
204 |
| रोहिणी |
215 |
| शादीपुर |
287 |
| सिरीफोर्ट |
180 |
| सोनिया विहार |
202 |
| अरबिंदो मार्ग |
132 |
| विवेक विहार |
203 |
| वजीरपुर |
208 |
NCR में एयर क्वालिटी
- ग्रेटर नोएडा- 180
- गाजियाबाद- 135
- नोएडा- 126
- गुरुग्राम- 162
- फरीदाबाद-179
क्या होता है ग्रैप-4?
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) दिल्ली-NCR में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए तैयार किए गए उपायों का एक समूह है। राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए GRAP को 4 कैटेगरी में बांटा गया है।
- GRAP-1: खराब (AQI 201-300)
- GRAP-2: बहुत खराब (AQI 301-400)
- GRAP-3: गंभीर (AQI 401 से 450)
- GRAP-4: बहुत गंभीर (AQI 450 से ज्यादा)
जानिए एयर क्वालिटी और उसका प्रभाव
- 0-50 गुड न्यूनतम प्रभाव।
- 51-100 सेटिसफेक्टरी संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली तकलीफ।
- 101-200 मॉडरेट फेफड़े, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ।
- 201-300 पुअर ज्यादातर लोगों को लंबे समय तक सांस लेने में तकलीफ।
- 301-400 वेरी-पुअर लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस की बीमारी।
- 401-500 सीवियर स्वस्थ लोगों पर प्रभाव और बीमार वाले लोगों पर गंभीर रूप से प्रभाव।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से नहीं राहत, AQI फिर 400 पार, हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लासेस 
मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More