Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Murder Case : मालवीय नगर में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर दम तोड़ा; इलाके में फैली सनसनी

Follow on Google News
Delhi Murder Case : मालवीय नगर में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड से हमला, मौके पर दम तोड़ा; इलाके में फैली सनसनी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पॉश इलाके मालवीय नगर स्थित अरबिंदो कॉलेज के बाहर लड़की पर रॉड मारकर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बाइक पर आए एक लड़के से हुई कहा-सुनी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र करीब 25 साल की है। वे कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट है। वे अपने दोस्तों के साथ अरबिंदो कॉलेज के पास गई हुई थी। तभी बाइक पर आए एक लड़के से उसकी कहा-सुनी हुई, जिसके बाद उसने लड़की के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही लड़की की मौत हो गई। https://twitter.com/ANI/status/1684832593987108864?s=20

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज और आसपास के लोगों से पुलिस जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए आसापास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं।

दिल्ली बेहद असुरक्षित, किसी को फर्क नहीं पड़ता : स्वाति मालिवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने 24 घंटे के भीतर महिलाओं की हत्या होने पर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ट्वीट शेयर कर लिखा- दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई, वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते। https://twitter.com/ANI/status/1684847510526009345?s=20 राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts