Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फ्लाइट्स में बम की अफवाह : अकासा एयर का दिल्ली-मुंबई विमान अहमदाबाद डायवर्ट, इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट दो घंटे लेट

फ्लाइट्स में बम की अफवाह : अकासा एयर का दिल्ली-मुंबई विमान अहमदाबाद डायवर्ट, इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट दो घंटे लेट
नई दिल्ली। विमानों में बम की सूचना से हड़कंप का सिलसिला जारी है। विस्तारा के बाद अब दो और एयरलाइंस को फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। आकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में सोमवार (3 जून) को बम की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से आकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है।

अकासा एयर की फ्लाइट में बम की धमकी

जानकारी के मुताबिक, अकासा एयर की एक फ्लाइट में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट को अलर्ट करने के बाद विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसमें एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। अभी जांच की जा रही है।

इंडिगो की फ्लाइट बम की अफवाह

वहीं चेन्नई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बम की अफवाह के कारण दो घंटे लेट हो गई। अधिकारियों ने बताया कि, थुरैपक्कम स्थित इंडिगो कॉल सेंटर में एक कॉल आया था। जिसमें कहा गया कि, चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम धमाका होगा। तब तक पैसेंजर्स फ्लाइट में बैठ चुके थे। धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया और फ्लाइट को आइसोलेशन-बे में ले जाकर तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा प्रोसेस पूरी होने के बाद फ्लाइट सुबह 10.30 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई।

3 दिन में ऐसे 4 मामले

1 जून : चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ्लाइट सुबह करीब 6.50 बजे चेन्नई से रवाना हुई थी। मुंबई जाने के दौरान इसमें एक लावारिस रिमोट मिला। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर सुबह 8.45 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। 2 जून : पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। ये भी पढ़ें- Bomb Threat : इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, एक हफ्ते के भीतर दूसरा मामला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts