PlayBreaking News

Delhi Liquor Policy Scam : ED ने अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

Follow on Google News
Delhi Liquor Policy Scam : ED ने अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा है। केजरीवाल को जांच एजेंसी ने अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल को ईडी द्वारा 7 बार समन भेजा जा चुका है।

16 मार्च को होगी कोर्ट में सुनवाई

इससे पहले ईडी ने 22 फरवरी को केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन, केजरीवाल पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है। ED को रोजाना समन भेजने की बजाए कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। केजरीवाल ने हमेशा इन नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया।

आप के दो नेता गिरफ्तार

दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप लगे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। वहीं, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच में जुटी है। जांच एजेंसियों ने अब तक आप के दो बड़े नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में केजरीवाल की सरकार में डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च 2021 को नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई। नई शराब नीति लागू करने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई और शराब की पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गई। नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार का रेवेन्यू में बढ़ेगा। नई नीति से रेवेन्यू में 1500-2000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी। नई पॉलिसी में कहा गया था कि दिल्ली में शराब की कुल दुकानें पहले की तरह 850 ही रहेंगी। हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही। जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी। मामले में सीबीआई को जांच ट्रांसफर दी गई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा एंगल आने पर इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई। उसके बाद से AAP के कई सीनियर नेता और उनके करीबी सहयोगी जांच एजेंसी के निशाने पर आ गए। ये भी पढ़ें-ED के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल, कोर्ट में शिकायत दर्ज, आप ने समन को बताया अवैध, कहा- कोर्ट के फैसले का करें इंतजार
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts