Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स ने पूरे परिसर की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।
दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर
दिल्ली हाईकोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से मचा हड़कंप

दिल्ली हाईकोर्ट को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और कोर्ट की सुनवाई भी स्थगित कर दी गई।

जज, वकील और कर्मचारियों को बाहर निकाला

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के जजों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स ने की तलाशी

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंचे। सुरक्षा टीमों ने हाईकोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों की गहन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरी सावधानी के साथ जांच कर रही हैं।

Breaking News

'धमकी झूठी लग रही है'

दिल्ली हाईकोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी और एडवोकेट कुणाल ने बताया कि बम की धमकी फिलहाल झूठी लग रही है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।

ईमेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी वाला ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद था, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी टीमों की मदद ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts