Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'पापा' कहने पर हुआ विवाद, चाकू से हमला... दिल्ली में 18 साल के युवक की मौत

दिल्ली के नरायणा गांव में दोस्तों के बीच 'पापा' कहने को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि अमन ने 18 वर्षीय सुमित गिरी पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी और अन्य लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
'पापा' कहने पर हुआ विवाद, चाकू से हमला... दिल्ली में 18 साल के युवक की मौत

दिल्ली के नरायणा गांव में दोस्तों के बीच मजाक में 'पापा' कहने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी हो गई। इस घटना में 18 साल के सुमित गिरी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पायल सिनेमा से लौटते समय हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे अमन और नरसिंह मोटरसाइकिल से पायल सिनेमा की ओर गए थे। वापस नरायणा गांव लौटते समय उनकी मुलाकात सुमित और उनके परिचित अमन से हुई।

बातचीत के दौरान अमन ने मजाक में नरसिंह को 'पापा' कहने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि अमन ने चाकू दिखाकर धमकाया। सुमित ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी।

Breaking News

बीच-बचाव में पहुंचा दोस्त

झगड़ा बढ़ता देख उनका कॉमन दोस्त सरगम भी मौके पर पहुंचा और दोनों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि अमन ने सुमित पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने की कोशिश में सरगम को भी मामूली चोट आई।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, चाकू मारने के बाद आरोपी अमन ने अपने छोटे भाई को मौके पर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचे उसके छोटे भाई ने घायल सुमित के साथ मारपीट की और उसे लात भी मारी।

अस्पताल में मृत घोषित हुआ सुमित

घटना के बाद अमन ने सुमित के परिवार को इसकी जानकारी दी। सुमित के माता-पिता मौके पर पहुंचे। इसके बाद अमन और सुमित के पिता उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए। 19 सितंबर की रात नरायणा पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि सुमित को बेहोशी की हालत में लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दीपक शर्मा अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी अमन के बयान के आधार पर नरायणा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल सभी लोग नरायणा गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस आरोपी और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts