Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अभिषेक और जेक फ्रेजर के अर्धशतक से दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया

आईपीएल : छठे से 5वें स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, प्ले ऑफ की उम्मीद बरकरार
Follow on Google News
अभिषेक और जेक फ्रेजर के अर्धशतक से दिल्ली ने राजस्थान को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। दिल्ली के 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन (46 गेंद में 86 रन, 8 चौके, छह छक्के) के बड़े अर्धशतक के बावजूद रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

रियान पराग (27) और शुभम दुबे (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 25, मुकेश कुमार ने 30 जबकि खलील अहमद ने 47 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। दिल्ली ने इससे पहले पोरेल (36 गेंद में 65 रन, सात चौके, तीन छक्के) और फ्रेजर-मैकगर्क (50 रन, 20 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 4.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 221 रन बनाए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts