Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीपिका ने छोड़ी 'स्पिरिट', संदीप वांगा ने बिना नाम लिए स्क्रिप्ट लीक करने का लगाया आरोप, कहा- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे

Follow on Google News
दीपिका ने छोड़ी 'स्पिरिट', संदीप वांगा ने बिना नाम लिए स्क्रिप्ट लीक करने का लगाया आरोप, कहा- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे
मुंबई। फिल्म कबीर सिंह और एनिमल जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट एक नए विवाद में फंस गई है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह अब एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। ताजा विवाद की जड़ यह है कि संदीप वांगा ने दीपिका पर इशारों-इशारों में फिल्म की स्क्रिप्ट लीक करने का आरोप लगाया है।

संदीप वांगा ने पोस्ट में क्या लिखा

संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स अकाउंट से एक तीखी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "जब मैं किसी एक्टर को अपनी स्क्रिप्ट सुनाता हूं तो मैं उस पर 100 प्रतिशत भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक बिना कहे नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट होता है। लेकिन ऐसा करके आपने बता दिया कि आप क्या हैं। एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को लीक करना, क्या यही आपका फेमिनिज्म है?" उन्होंने आगे कहा कि फिल्ममेकिंग उनके लिए सिर्फ करियर नहीं बल्कि जुनून है और किसी की डर्टी पीआर गेम से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।" हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर दीपिका का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट की टाइमिंग और संदर्भ को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में यही माना जा रहा है कि उनका इशारा दीपिका पादुकोण की ओर था।

दीपिका ने छोड़ी फिल्म

बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के चलते पहले ही स्पिरिट से खुद को अलग करने का मन बना लिया था। इस पर संदीप वांगा ने शूटिंग डेट्स आगे बढ़ाने तक का फैसला किया। लेकिन दीपिका ने इसके बावजूद कई शर्तें रखीं, जैसे केवल 8 घंटे की शिफ्ट हो, सप्ताह में 5 दिन काम करना हो, तेलुगु डायलॉग्स न दिए जाएं और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी मिले। इन डिमांड्स से फिल्म की टीम नाराज हो गई और आखिरकार दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया।

तृप्ति डिमरी की हुई एंट्री

दीपिका की जगह अब तृप्ति डिमरी को प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है। कला और एनिमल जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं तृप्ति को इस फिल्म के जरिए मेनस्ट्रीम पैन इंडिया पहचान मिलने की उम्मीद है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है। ये भी पढ़ें- भारत को मिलेगा अपना 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट, केंद्र ने AMCA प्रोजेक्ट के एक्जीक्यूशन मॉडल को दी मंजूरी, निजी कंपनियां भी लगाएंगी बोली
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts