कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' की राहुल गांधी से मुलाकात ;गर्मजोशी से गले लगाकर घर पर किया स्वागत

मुलाकात के बाद दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें स्वयं बुलाया था। राहुल गांधी ने उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी कराई और उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत की।
गर्मजोशी से गले लगाकर घर पर किया स्वागत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कोटद्वार के रहने वाले दीपक मुहम्मद पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर अपने सराहनीय मदद की वजह से चर्चा में है। लेकिन इस कड़ी में एक दौर वो भी आया जब उनकी जिम में कई लोगों ने आना बंद कर दिया। लोगों ने ऐसा बहिष्कार किया कि  उनकी कमाई पर बुरा असर पड़ा था। दीपक ने आज नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। 

    गर्मजोशी से गले मिले राहुल गांधी

    मोहम्मद दीपक की राहुल गांधी से यह मुलाकात उनके आवास '10 जनपथ' पर हुई है। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे गले मिलते नजर आए। यह मुलाकात सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर विवाद सामने आया था।

    जिसके बाद मोहम्मद दीपक चर्चा में आ गए थे। यह मामला तब और ज्यादा सुर्खियों में आया, जब राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी, जिससे विवाद ने और तूल पकड़ लिया।

    Twitter Post

    दीपक बोले- राहुल ने काम की तारीफ की

    मुलाकात के बाद दीपक ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें स्वयं बुलाया था। राहुल गांधी ने उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से भी कराई और उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत की। दीपक के अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है और वे कोटद्वार आकर उनकी जिम की सदस्यता भी लेंगे। इस मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ पदयात्रा करने वाले कांग्रेस नेता वैभव वालिया भी मौजूद रहे।

    Twitter Post

    वैभव वालिया ने भी दी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से देशभर में मोहब्बत की दुकान खोलने का जो संदेश दिया था, उसे मोहम्मद दीपक ने अपने आचरण से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दीपक ने इंसानियत और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। वैभव वालिया ने आगे कहा कि हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने इंसानियत और मोहब्बत के लिए मजबूती से खड़े रहने वाले मोहम्मद दीपक जैसे उत्तराखंड के एक नौजवान को सम्मान दिया। यह सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts