Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस में टक्कर के बाद भीषण आग:8 की मौत, 21 घायल,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक को झपकी आने की आशंका; डिक्की में सिगरेट के बॉक्स होने की भी जांच
Follow on Google News
8 की मौत, 21 घायल,दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

दौसा/इंदौर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। ऋषिकेश से इंदौर आ रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ा बाघों का खतरा : 6 महीने में 48 लोगों की मौत, 22 ग्रामीण टाइगर अटैक का शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की डिक्की में सिगरेट के बॉक्स भी रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इस बिंदु की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप, रजत गणेश हॉल होगा सवा दो फीट नीचे; अंतिम कतार से भी होंगे सहज दर्शन

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस हंस ट्रेवल्स की थी। हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। दमकल की टीम को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

icon

Latest Posts