Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मरी बेटी जिंदा निकली :मर्डर के आरोप में पिता-भाई को पुलिस ने भिजवाया जेल, थाने पहुंची युवती ने दिए जिंदा होने के सबूत

महाराष्ट्र के जंगल में सिर कटी युवती की नग्न लाश मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने उसे ग्राम खड़की की युवती मान लिया था। इसके साथ ही उसके पिता और भाई को आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया गया था। जिस युवती को मृत मान लिया गया था, वह जिंदा है और एक युवक के साथ थाने पहुंच गई।
मर्डर के आरोप में पिता-भाई को पुलिस ने भिजवाया जेल, थाने पहुंची युवती ने दिए जिंदा होने के सबूत
बुरहानपुर के खकनार की युवती थाने पहुंची।

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव-जामोद थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को हद्दीतील रसलपुर गांव में एक 20 से 30 वर्ष की युवती का सिर कटा हुआ शव नग्न अवस्था में जंगल में मिला था। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सामने आया कि बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम खड़की निवासी शिवानी पिता बाबूराम कलमेकर युवती भी अप्रैल से ही लापता है, जिसकी 1 मई को थाना खकनार में गुमशुदगी दर्ज थी। यहीं पर महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी चूक कर दी। पुलिस समझ बैठी कि जो शव मिला है वह शिवानी का ही है। महाराष्ट्र पुलिस ने बगैर कोई ठोस प्रमाण के हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए शिवानी के पिता बापूराम और भाई अजय कलमेकर को हत्या का दोषी मानकर गिरफ्तार कर बुलढाणा जेल भेज दिया।

खकनार पुलिस ने युवक को तलाशा तो मिली शिवानी

खड़की गांव के ही अर्जुन पिता दादू कलमेकर भी शिवानी के साथ ही गायब था। 9 मई को अर्जुन की तलाश करते हुए यह जानकारी मिली कि शिवानी भी उसी के साथ नाशिक में है। खकनार पुलिस ने अर्जुन के परिवार वालों से बात कर दोनों को 27 मई की रात बुरहानपुर लेकर आई। थाना खकनार पुलिस ने आधार कार्ड से शिवानी के थंब इप्रेशन कराए। आधार कार्ड लिंक के माध्यम से सुनिश्चित हो गया कि यह शिवानी ही है। परिजनों और गांव वालों ने भी पहचान लिया। इससे तय हो गया कि शिवानी अर्जुन के साथ सही सलामत थी।

जलगांव-जामोद पुलिस को भेजे वीडियो और दस्तावेज

खकनार पुलिस ने जलगांव-जामोद पुलिस को शिवानी और अर्जुन के दस्तयाब की जानकारी भेजी। वीडियो और फोटो और उससे संबंधित दस्तावेज भेजे, ताकि जेल में बंद शिवानी के पिता और भाई को बाहर निकाला जा सके। शिवानी ने भी पुलिस से मांग की है कि पिता और भाई को जेल से बाहर निकाला जाए।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI

शिवानी और पिता का डीएनए मैच करेगी पुलिस

जलगांव-जामोद पुलिस शिवानी और पिता का डीएनए मैच करेगी। डीएनए मैच होने के बाद पिता-भाई निर्दोष बाहर आएंगे। इस घटना के बाद परिजनों ने महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार जलगांव-जामोद पुलिस पर कार्रवाई भी कर सकती है, लेकिन जलगांव-जामोद पुलिस के सामने फिर एक सवाल खड़ा रहेगा कि सिर कटी नग्न युवती का शव किसका है।

युवक की तलाश में शिवानी नासिक में मिली

अर्जुन की तलाश करते हुए शिवानी भी नाशिक में मिली। थंब इंप्रेशन के माध्यम और परिजनों के पहचान के आधार पर कार्रवाई की है। जलगांव-जामोद पुलिस को इसकी जानकारी भेजी है।

अभिषेक जाधव, थाना प्रभारी खकनार

ये भी पढ़ें: 'स्वीट मनी' से धोखा : इंस्टाग्राम पर लोन ऐप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, व्यापारी से 1.36 रुपए लाख की ठगी

डीएनए सैंपल के लिए ब्लड लिया है

हमने खकनार पुलिस से मदद मांगी तो खकनार पुलिस की सहायता से हमें पता चला कि बापूराम नत्थू कमलेकर का पता चला। बापूराम ने अपराध भी कबूल किया था। अब खकनार पुलिस ने हमें बताया कि वो लड़की जिंदा है, इसलिए उसका आधार वेरिफाई किया है। डीएनए सैंपल के लिए ब्लड लिया है। जांच जारी है।नितिन पाटिल, थाना प्रभारी जलगांव जामोद

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts