Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह : मां के सामने बेटे की कार से कुचलकर हत्या, अस्पताल जा रहा था युवक, आरोपी मौके से फरार

दमोह : मां के सामने बेटे की कार से कुचलकर हत्या, अस्पताल जा रहा था युवक, आरोपी मौके से फरार

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां के पठानी मोहल्ले में शुक्रवार रात को एक युवक की उसकी मां के सामने कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान राकेश रैकवार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बाइक से जा रहा था अस्पताल

मृतक की मां नन्ही बाई ने पुलिस को बताया की वह अपने बेटे के साथ बाइक से इलाज के लिए जा रही थी, तभी एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए और आरोपी कार से जानबूझकर बेटे को कुचलता रहा।

मृतक की आरोपी के पिता से हुई थी कहासुनी

राकेश के भाई बबलू ने पुलिस को बताया की वह शाम को चिकन लेने गया था, जहां उसकी आरोपी अकील के पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात को करीब 9 बजे राकेश अपनी मां को बाइक से इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में जाते वक्त अजमेरी गार्डन के पास अकील खान ने उसकी बाइक को टक्कर मारी।

सीसीटीवी की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद सीएसपी एचआर पांडे पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी अकील खान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा। अजमेरी गार्डन के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts