Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में धर्मांतरण का नया खेल, गुड शेफर्ड स्कूल में हिंदू छात्राओं को टीसी में बता दिया 'किश्चियन', नहीं मिल रहा एडमिशन

Follow on Google News
दमोह में धर्मांतरण का नया खेल, गुड शेफर्ड स्कूल में हिंदू छात्राओं को टीसी में बता दिया 'किश्चियन', नहीं मिल रहा एडमिशन
पथरिया (दमोह)। धर्मांतरण के आरोपी को लेकर चर्चा में आए पथरिया के गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। इस बार स्कूल प्रबंधन पर स्कूल में पढ़ रही दो छात्राओं के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) पर हिंदू धर्म की जगह है 'क्रिश्चियन' धर्म लिखने के आरोप लगे हैं। स्कूल प्रबंधन के इस मामले के चलते संबंधित छात्राओं को नए स्कूल में प्रवेश लेने की लेने में समस्या आने लगी, जिसके चलते उनके परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के समक्ष दर्ज कराई। जिस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने कलेक्टर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी किया पत्र

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविंद्र मोरे द्वारा कलेक्टर को जारी पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले निवासी रवि शंकर ने आयोग के समक्ष या शिकायत दर्ज कराई है कि गुड़ शेफर्ड स्कूल दमोह द्वारा शिकायतकर्ता की पुत्री कुमारी सृष्टि एवं रिया के टीसी में धर्म हिन्दू के स्थान पर क्रिश्चियन अंकित किया गया है। अनुसार वे और उनका परिवार सनातनी हिन्दू है। उनके द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र भी दर्शाया गया है।

षडयंत्र पूर्वक कार्य किए जाने की आशंका

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने इस बात की संभावना जताई है कि स्कूल द्वारा बच्चियों के दस्तावेज में क्रिश्चियन धर्म षडयंत्र पूर्वक दर्ज किया गया है। टीसी में किश्चियन धर्म लिखे जाने से उनके मूल दस्तावेज जिसमें अनुसूचित जाति का होना लिखा है। इसके कारण अन्य स्कूल में एडमिशन नहीं मिल पा रहा है।

पहले भी लगे थे आरोप

उल्लेखनीय है कि इसी तरह के आरोप के चलते 17 फरवरी वह 15 मार्च को संबंधित स्कूल का आयोग व विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्कूल प्रबंधन व शैक्षणिक अमला भी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ था। टीम की जांच में धर्मांतरण के आरोपों से जुड़े कई तथ्य भी सामने आए थे, जिस पर निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर आयोग के पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे में अभी एक नई शिकायत व आरोप सामने आने के बाद एक बार फिर जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अभी यह स्कूल फिलहाल बंद हो गया है टीसी लेकर सभी बच्चे अन्य स्कूलों में पढ़ रहे हैं यह जांच का विषय है। - मदन लाल भारद्वाज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी,पथरिया।
(इनपुट- प्रबल सोनी) ये भी पढ़ें- Bhopal News : असली बोतल में नकली शराब, 4 आरोपी गिरफ्तार, पौने 3 लाख की शराब और एक कार जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts