PlayBreaking News

दमोह:गोली चली पर लगी नहीं, फिर कैसे हुई मौत ? पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध मुरम खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत की वजह को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।
Follow on Google News
गोली चली पर लगी नहीं, फिर कैसे हुई मौत ? पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
AI GENERATED IMAGE

दमोह। घटना तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेहरी गांव की बताई जा रही है। गोली चलने के बाद पूर्व सरपंच के भाई की मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताया है, जबकि पुलिस हार्ट अटैक की आशंका जता रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरे मामले का सच सामने आएगा।

मुरम खुदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

सेहरी गांव में देर रात अवैध मुरम खुदाई को लेकर तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कुछ दबंगों ने मुरम ले जा रहे ट्रैक्टर को रोक लिया और उसे ढाबे के सामने खाली करने का दबाव बनाया। ट्रैक्टर चालक ने इसका विरोध किया और अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। माहौल इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें: Gwalior Cyber Cell : 8 राज्यों में जाकर जब्त किए 1.41 करोड़ के मोबाइल फोन, 571 लोगों को लौटाए  

गोली नहीं लगी, फिर भी हो गई मौत 

विवाद के दौरान दबंग पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली की आवाज जरूर आई, लेकिन दावा है कि गोली किसी को लगी नहीं। कहा जा रहा है कि गोली पूर्व सरपंच के भाई चंद्रभान यादव के पास से गुजर गई। इसके बावजूद कुछ ही देर में वह जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना के बाद पूर्व सरपंच अनिल यादव ने अपने भाई की मौत को हत्या करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगों की फायरिंग के कारण ही उनके भाई की जान गई। शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि गोली नहीं भी लगी, तो भी हमले की वजह से ही यह घटना हुई। 

ये भी पढ़ें: OBC Reservation : हाईकोर्ट में शुरू हुई अंतिम सुनवाई, विरोधी पक्ष ने कहा 52% आबादी आरक्षण बढ़ाने का पैमाना नहीं

पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच 

मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। उनके अनुसार गोली लगने के कोई स्पष्ट संकेत फिलहाल सामने नहीं आए हैं। हालांकि, पीड़ित पक्ष की शंकाओं को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की साफ वजह पता चलेगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts