PlayBreaking News

Gwalior Cyber Cell : 8 राज्यों में जाकर जब्त किए 1.41 करोड़ के मोबाइल फोन, 571 लोगों को लौटाए  

ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने 571 लोगों के गुम और चोरी गए मोबाइल खोजकर उन्हें वापस लौटाए हैं। पुलिसने 8 राज्यों में पहुंचकर 1.41 करोड़ रुपए के ये मोबाइल फोन जब्त किए। यह कार्रवाई करीब दो महीने तक चलती रही।
Follow on Google News
8 राज्यों में जाकर जब्त किए 1.41 करोड़ के मोबाइल फोन, 571 लोगों को लौटाए  

ग्वालियर। गुम हुए मोबाइल वापस मिलने से बुधवार को सैकड़ों लोगों के चेहरों पर फिर मुस्कान लौट आई। ग्वालियर पुलिस की साइबर सेल ने तेरा तुझको अर्पण अभियान के तहत पिछले दो माह में 571 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपए बताई गई है।

पांच महीने में 1122 मोबाइल बरामद

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर को अपने-अपने क्षेत्रों में मोबाइल ट्रेसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजनी सिंह रघुवंशी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक कुल 1122 मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 74 लाख रुपए है, खोजे जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में 1503 मोबाइल, करीब 3 करोड़ 72 लाख रुपए कीमत के बरामद किए थे।

ये भी पढ़ें: Ken-Betwa Link Project : छतरपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई वाहनों में तोड़फोड़

शिक्षक, सैनिक और मजदूर महिला को मिला सहारा

मोबाइल वापस पाने वालों में सरकारी शिक्षिका सपना श्रीवास्तव, पार्ले कंपनी कर्मचारी आकाश राठौर, पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ जवान रामकुमार राजावत, जिला पंचायत कर्मचारी मनीष मौर्य, घरेलू कामगार पुष्पा बाथम और एमआईटीएस छात्र अजय सिंह शामिल रहे। सभी ने मोबाइल मिलने पर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार जताया।

ईमानदारों का हुआ सम्मान

लावारिस मोबाइल साइबर सेल में जमा कराने वाले गौरव जैन, गौरव करासिया, भूपेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष उपाध्याय और डायल-112 के चालक सतेन्द्र यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली साइबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: Former MLA Vijay Mishra : 46 साल पुराने हत्या केस में विजय मिश्रा को उम्रकैद, प्रयागराज कोर्ट का बड़ा फैसला

मोबाइल गुम हो जाए तो करें यह काम

  • तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
  • संबंधित कंपनी से सिम दोबारा जारी कराएं।
  • सीईआईआर पोर्टल पर जाकर आईएमईआई नंबर ब्लॉक करें।
  • आवेदन के साथ मोबाइल बिल, पहचान पत्र और शिकायत की कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन के बाद मिलने वाली 18 अंकों की रिक्वेस्ट आईडी से  शिकायत की स्थिति जांचें।
Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts