Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई इंडियंस को मिला हेड कोच, ल्यूक विलियम्स को मिली जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के जहीर खान को नया हेड कोच बनाने के बाद अब मुंबई इंडियंस ने भी अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस का यह बदलाव IPL नहीं बल्कि महिला प्रीमियर लीग यानी WPL को लेकर है। फ्रेंचाइजी ने WPL 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक विलियम्स को नया हेड कोच नियुक्त किया है।
मुंबई इंडियंस को मिला हेड कोच, ल्यूक विलियम्स को मिली जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस को मिला हेड कोच

ल्यूक विलियम्स को लिसा कीटली की जगह टीम की जिम्मेदारी दी गई है, जिन्होंने अपने पद से आगे बढ़ने का फैसला किया है। विलियम्स 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच थे और उनकी कोचिंग में टीम ने पहली बार WPL खिताब जीता था। इससे पहले वह एडिलेड स्ट्राइकर्स और सदर्न ब्रेव जैसी महिला टीमों के साथ भी हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

लिसा कीटली ने छोड़ा हेड कोच का पद

मुंबई इंडियंस ने बताया कि लिसा कीटली ने टीम के मुख्य कोच के पद से आगे बढ़ने का फैसला किया है। इसके बाद उनकी जगह ल्यूक विलियम्स को WPL 2027 के लिए नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि एमआई ने पिछले साल सितंबर में कीटली को हेड कोच बनाया था।

ये भी पढ़ें: Honda QC3 vs TVS iQube: 50 पैसे से भी कम खर्च, रेंज और चार्जिंग में कौन आगे; कीमत में भी सिर्फ 5 हजार का अंतर

कीटली के कार्यकाल में चौथे स्थान पर रही टीम

ऑस्ट्रेलियाई लिसा कीटली के कोच रहते मुंबई इंडियंस पांच टीमों में चौथे स्थान पर रही थी। यह WPL में टीम का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था। मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता था, जबकि 2024 में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी।

RCB को पहली बार चैंपियन बना चुके हैं विलियम्स

ल्यूक विलियम्स 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच थे और उनकी कोचिंग में आरसीबी ने पहली बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। इससे पहले पुरुष आरसीबी भी खिताब नहीं जीत पाई थी। विलियम्स महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और महिला द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के हेड कोच भी रह चुके हैं।

Breaking News

विलियम्स बोले-सफलता के लिए करेंगे प्रतिस्पर्धा

मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने कहा कि टीम के साथ मिलकर कुछ खास तैयार करने का शानदार मौका है। उन्होंने कहा कि टीम रोमांचक अंदाज में क्रिकेट खेलने और सफलता के लिए प्रतिस्पर्धा करने पर ध्यान देगी।

नीता अंबानी ने की विलियम्स की तारीफ

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने ल्यूक विलियम्स को सफल कोच बताया। उन्होंने कहा कि विलियम्स अपने साथ व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों के विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें: रायबरेली में अखिलेश की रथ यात्रा, बुलडोजर से हुआ स्वागत, सड़क पर जुटे कार्यकर्ता, शुरू हुआ 2027 का सियासी सफर

तीन बार जीत चुके हैं ब्रैडमैन मेडल

ल्यूक विलियम्स ने 2005-06, 2007-08 और 2009-10 में ग्रेड क्रिकेट का प्रतिष्ठित ब्रैडमैन मेडल तीन बार जीता है। अब वह WPL 2027 में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर खिताब दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts