Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल हाट में क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सीएम बोले- सरकार देश-विदेश तक पहुंचाएगी मध्यप्रदेश की कला

Follow on Google News
भोपाल हाट में क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ, सीएम बोले- सरकार देश-विदेश तक पहुंचाएगी मध्यप्रदेश की कला
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार हस्तशिल्प और कारीगरों की कला को देश और विदेश तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। वे बुधवार को भोपाल हाट में आयोजित क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित रहीं।

अहिल्या माता जयंती पर भोपाल में ऐतिहासिक आयोजन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को अहिल्या माता की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, जो नारी सशक्तिकरण को समर्पित होगा। डॉ. यादव ने कहा कि मैं मानता हूं कि नारी सशक्तिकरण के इस अभियान की शुरुआत आज के दिन से ही हो गई है। सीएम ने कहा कि पीएम के स्वागत हेतु तैयारियां पूरे उत्साह और गरिमा के साथ चल रही हैं। हम सभी को विश्वास है कि यह आयोजन आनंद और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

कला के साथ आजीविका और सौंदर्य का भी संरक्षण

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की हर कला की अपनी एक पहचान है। जैसे कश्मीर की कालीन और सीधी की पंजा दरी। ऐसी कलाएं न केवल प्रदेश की खूबसूरती को बढ़ाती हैं बल्कि रोजगार का भी बड़ा माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारीगर अपने हुनर के दम पर काम करें और सरकार उनका साथ देगी।

रोजगार देने वालों को मिलेगा मासिक प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगर कोई कारीगर या उद्यमी ऐसा उद्योग लगाता है जिसमें लोगों को रोजगार मिलता है, तो सरकार उन्हें बिजली, पानी और ब्याज में सब्सिडी देगी। इसके अलावा अगर कोई श्रमिक रखता है तो 10 वर्षों तक राज्य सरकार की ओर से प्रति श्रमिक 5,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य हस्तशिल्प आधारित रोजगार को प्रोत्साहन देना है।

मशीन से ज्यादा मानव श्रम को मिलेगा महत्व

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मशीनों की जगह अगर इंसान काम करेंगे, तो लोगों को रोजगार मिलेगा और सरकार का सहयोग भी सुनिश्चित रहेगा। सरल शब्दों में कहें तो कारखाना उद्यमी चलाएंगे और श्रमिकों के लिए सरकार का अंशदान रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की पारंपरिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कला को विदेशों में ले जाने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह हमारी सरकार करेगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts