Corona Alert: केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइंस, एयरपोर्ट पर 24 दिसंबर से पैसेंजर्स की रैंडम सैंपलिंग

नई दिल्ली। दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को भारत में तबाही मचाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार कई अहम कदम उठा रही है। इसी क्रम में हेल्थ मिनिस्ट्री ने इंटरनेशनल ट्रेवलर्स के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। विदेशों से आने वाले यात्रियों में अगर एयरपोर्ट पर किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा 2% पैसेंजर्स की रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
https://twitter.com/psamachar1/status/1606144692399312896?t=ndMaFfcnHoIHTZ_hyHI8hA&s=08
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी
- सभी यात्री पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने चाहिए। यात्रा के दौरान और एयरपोर्ट पर सभी कोरोना गाइलान का पालन करें। मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे आइसोलेट किया जाएगा और ट्रीटमेंट दिया जाएगा।
- एंट्री फ्वाइंट पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फ्लाइट से उतरते समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- इंटरनेशल फ्लाइट्स के 2% पैसेंजर्स की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। इनका सिलेक्शन एयरलाइंस करेंगी। ये एयरपोर्ट से सैंपल देने के बाद ही जा सकेंगे।
- सैंपल पॉजिटिव निकलने पर उसे जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा। जिसके बाद यात्री को प्रोटोकॉल के हिसाब से आइसोलेट कर इलाज दिया जाएगा।
- अगर किसी यात्री में यात्रा से लौटने के बाद लक्षण दिखाई देते हैं तो वह नजदीकी हेल्थ सेंटर्स पर इसकी जानकारी देंगे।
- 12 साल तक के बच्चों को रेंडम सैंपलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि, यात्रा के दौरान या उसके बाद लक्षण पाए जाने पर उनका प्रोटोकॉल के मुताबिक इलाज किया जाएगा।












