PlayBreaking News

दिल्ली अलर्ट !कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक बंद होंगी दुकानें, जानिए क्यों लिया गया फैसला

दिल्ली के कनॉट प्लेस में NDMC की सलाह पर दुकानों, दफ्तरों और रेस्टोरेंट को शाम 6:30 बजे तक बंद करने की एडवाइजरी जारी हुई है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई है। जानिए प्रशासन ने यह फैसला क्यों लिया और दिल्ली पुलिस ने NSA को लेकर क्या सफाई दी।
Follow on Google News
कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे तक बंद होंगी दुकानें, जानिए क्यों लिया गया फैसला
दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार को सामान्य समय से पहले दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस में गुरुवार को सामान्य समय से पहले दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने व्यापारियों से अपील की है कि वे शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर दें। यह निर्णय नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ओर से टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया है। एडवाइजरी ऐसे समय जारी हुई है, जब जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। हाल के दिनों में प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई झड़पों के बाद प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियात बरत रहा है।

NDTA ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की

NDTA के अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सभी दुकान मालिक, कार्यालय संचालक और रेस्टोरेंट संचालक प्रशासन का सहयोग करें और शाम 6:30 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर दें। सर्कुलर में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य किसी भी संभावित अप्रिय घटना, संपत्ति को नुकसान या लोगों के घायल होने जैसी स्थिति से बचाव करना है। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

CJP के प्रदर्शन के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

जंतर-मंतर पर CJP पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है। 20 जून से जारी इस आंदोलन के दौरान सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

Breaking News

केजरीवाल ने सरकार से उठाए सवाल

कनॉट प्लेस में समय से पहले प्रतिष्ठान बंद करने की एडवाइजरी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एडवाइजरी साझा करते हुए दावा किया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी मौजूद हैं। केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी बड़े कदम की तैयारी कर रही है।

NSA को लेकर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

एडवाइजरी के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत दिल्ली पुलिस की निवारक हिरासत की शक्तियां बढ़ाए जाने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। हालांकि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि इसका मौजूदा प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के अनुसार, उपराज्यपाल द्वारा 19 जुलाई से 18 अक्टूबर तक के लिए NSA के तहत पुलिस की शक्तियों का विस्तार नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। यह आदेश 7 जुलाई को जारी किया गया था और हर तीन महीने में इस तरह का नवीनीकरण किया जाता है। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि कुछ रिपोर्टों में इस फैसले को CJP के प्रदर्शन से जोड़कर पेश किया गया, जबकि ऐसा नहीं है। पुलिस के मुताबिक, यह प्रक्रिया कई वर्षों से नियमित रूप से अपनाई जाती रही है और मौजूदा आंदोलन के कारण इसमें कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया।

पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा... पटना SP के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

फिलहाल एहतियात पर प्रशासन का जोर

प्रशासन का कहना है कि कनॉट प्लेस में प्रतिष्ठान समय से पहले बंद कराने का फैसला केवल सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिकारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में लोगों और कारोबारियों को नुकसान न उठाना पड़े। वहीं, पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts