सोहागपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न, पुष्पराज बाेले-यह परिणाम जनता की भावनाओं का संदेश

सोहागपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोहागपुर, सेमरी और शोभापुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोमवार देर शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।
भाजपा केे लिए अब कठिन दौर : पुष्पराज पटेल
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता की भावनाओं का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन में असंतोष बढ़ा है और उसका असर अब चुनावी परिणामों में दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के लिए कठिन दौर की शुरुआत हो चुकी है। पटेल ने अपने संबोधन में बिहार की बांकेपुर सीट का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वहां आए चुनावी परिणामों से भी जनता के बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत मिलता है। उन्होंने दावा किया कि हाल के जन आंदोलनों और उनसे जुड़े घटनाक्रमों ने भी जनमानस को प्रभावित किया है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दतिया की जीत को संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत बताया है।

ये रहे उपस्थित
जश्न में कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, प्रशांत मालवीय, नीरज चौधरी, गजेंद्र चौधरी, राकेश चौधरी, नीरज शर्मा सेवादल अध्यक्ष इरफान खान, पार्षद धर्मदास बेलवंशी, जमील खान, मोहन कहार, भास्कर मांझी, हरिशंकर चौधरी, अनंत तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास’ दतिया उपचुनlव के नतीजे पर बोले सीएम, कहा-आने वाले चुनावों में और ताकत से लड़ेंगे












