PlayBreaking News

सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, बोले- हर घर पर लहराए तिरंगा, यह राष्ट्र गौरव तथा सैनिकों के सम्मान का प्रतीक

Follow on Google News
सीएम योगी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, बोले- हर घर पर लहराए तिरंगा, यह राष्ट्र गौरव तथा सैनिकों के सम्मान का प्रतीक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की कि आजादी के इस पर्व पर हर घर पर तिरंगा लहराएं और इसे राष्ट्र गौरव तथा सैनिकों के सम्मान का प्रतीक बनाएं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 13 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

गांव-शहर में तिरंगा यात्राएं

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश के गांवों, कस्बों और जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनका उद्देश्य संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों, स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं के प्रति सम्मान का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में जनता उत्साहपूर्वक भाग ले रही है।

Twitter Post

 

स्कूली बच्चों और युवाओं के साथ ली सेल्फी

लखनऊ में तिरंगा यात्रा से पहले सीएम योगी ने स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और युवाओं से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी ली। तिरंगे के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के बीच मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सहयोगियों और जनप्रतिनिधियों के साथ शहर की सड़कों पर मार्च करते नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। हर भारतीय को इसे अपने घर पर फहराना चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत की ताकत और साहस देखा है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश के सम्मान को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: 'वोट चोरी' दावे को अनुराग ठाकुर ने बताया ब्लंडर, कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 बार चुनाव हारी, फिर भी आत्मचिंतन नहीं

राष्ट्रहित में काम करने की अपील

सीएम योगी ने 140 करोड़ देशवासियों से निजी हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज, क्षेत्र, भाषा या जाति के नाम पर एकता तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों को बेनकाब किया जाए। प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत- आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश उनका जीवन मंत्र है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

(इनपुट एएनआई)

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts