Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'वोट चोरी' दावे को अनुराग ठाकुर ने बताया ब्लंडर, कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 बार चुनाव हारी, फिर भी आत्मचिंतन नहीं

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनावी हार के बाद नए-नए बहाने ढूंढती है और अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगा रही है।

90 बार चुनाव हारे, फिर भी आत्मचिंतन नहीं

बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ठाकुर ने कहा, “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारे जाने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का है। उनकी अपनी पार्टी में भी उनके नेतृत्व पर सवाल उठते हैं।”

Twitter Post

 

उन्होंने आरोप लगाया कि हार के बाद राहुल गांधी कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, कभी मतदाताओं को दोष देते हैं। आगे उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कहा ईवीएम बीजेपी के लिए सेट है, फिर कहा बैलेट पेपर वापस लाओ, फिर कहा ईवीएम को हैक किया जा सकता है। लेकिन कभी आत्मचिंतन नहीं किया।”

बवंडर नहीं, ब्लंडर है

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर तंज करते हुए ठाकुर ने कहा, “कल कुछ कांग्रेस नेता कह रहे थे कि राहुल गांधी और विपक्ष ने बवंडर खड़ा कर दिया... ये बवंडर नहीं, ब्लंडर है। मैं राहुल जी से कहूंगा, धूल चेहरे पर थी और आज आप आईना साफ कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के आरोप को लेकर खड़गे का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- चुनावी धांधलियों के खिलाफ आवाज उठाएं

खड़गे ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा

इसी बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मतदाताओं से अपने वोट के अधिकार की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक काल्पनिक वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग के अधिकारियों को फर्जी वोट डालते दिखाया गया।

खड़गे ने लिखा, “अपने वोट का अधिकार किसी को छीनने मत दो, सवाल पूछो, जवाब मांगो। #VoteChori के खिलाफ आवाज उठाओ और संवैधानिक संस्थाओं को बीजेपी के चंगुल से मुक्त करो।”

Twitter Post

 (इनपुट एएनआई)

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts